फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   GRP caught three youths with 60 bottles of English liquor

Siddharthnagar News: जीआरपी ने 60 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ तीन युवकों को पकड़ा

Sun, 23 Jul 2023 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 23 Jul 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
GRP caught three youths with 60 bottles of English liquor
भटनी जीआरपी थाने में पकड़े गए शराब तस्कर
सलेमपुर। भटनी जीआरपी ने शनिवार भोर में तीन युवकों को 60 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा। तीनों प्लेटफार्म संख्या चार व पांच के पूर्वी छोर पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। रेलवे स्टेशन पर गश्त के दौरान संदेह होने पर जीआरपी ने तीनों का बैग चेक किया तो शराब की बोतलें बरामद हुईं। युवकों की पहचान विकास कुमार निवासी बैजनाथ पट्टी सहरसा, कुंदन कुमार निवासी माधोपुर राम थाना सराय वैशाली और विपिन कुमार पौरा थाना सराय वैशाली के रूप में की गई। तीनों आरोपियों के खिलाफ जीआरपी ने केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक राजकीय रेलवे पुलिस गोरखपुर के निर्देश पर जीआरपी अभियान चलाकर ट्रेन के रास्ते हो रही शराब की तस्करी रोकने में लगी है। शनिवार को भोर में करीब साढ़े चार बजे जीआरपी रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म संख्या चार व पांच के पूर्वी छोर पर तीन युवक बैग लिए ट्रेन का इंतजार करते मिले। सिपाहियों को संदेह हुआ तो उन्होंने बैग की तलाशी ली। इसमें तीनों बैग से 48 बोतल बीयर और 12 बोतल अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद हुईं। आरोपियों के खिलाफ जीआरपी थाने में केस दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया। एसओ जीआरपी महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि 60 बोतल अंग्रेजी शराब और बीयर के साथ तीन युवक पकड़े गए हैं। केस दर्ज कर जेल भेजा गया है। वहीं इनकी आपराधिक कुंडली खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed