{"_id":"69cec839846a6393c90d19b8","slug":"grp-action-at-railway-station-two-notorious-thieves-arrested-siddharthnagar-news-c-208-1-deo1036-178515-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की कार्रवाई, दो शातिर चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की कार्रवाई, दो शातिर चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। रेलवे स्टेशन देवरिया सदर के निर्माणाधीन भवन के पास से जीआरपी ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 36 हजार रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सैफ अंसारी (26 वर्ष) निवासी आजाद नगर, थाना हाटा, जनपद कुशीनगर तथा अजय पासवान (22 वर्ष) निवासी लखुआ दड़वा टोला, थाना खड्डा, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर सो रहे यात्रियों को निशाना बनाकर मोबाइल व अन्य सामान चोरी करते थे और बाद में उन्हें राह चलते लोगों को बेच देते थे। चोरी से मिले पैसों से ही वे अपना खर्च चलाते थे। बृहस्पतिवार को भी दोनों चोरी के मोबाइल बेचने के लिए स्टेशन पहुंचे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। जीआरपी थाना प्रभारी अभिषेक पांडेय ने बताया कि दो युवकोंं को चोरी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया है। इनके बारे में गहन जांच की जा रही है।