फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   "Growth requires good education '

‘विकास को अच्छी शिक्षा जरूरी’

Tue, 23 Feb 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Tue, 23 Feb 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
समाज में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने में युवा वर्ग महत्वपूर्ण भूमिका का योगदान दे सकता है। इसी उद्देश्य से 1969 में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णनन ने कालेजों में शुरू की थी। जो आज देश के सभी महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों में लागू हो गया है।
विज्ञापन


इसका मुख्य उद्देश्य युवा वर्ग को तराश कर समाज में नागरिकों को जागरुक करने के साथ-साथ समाज सेवा का भाव पैदा कराना है। यह बातें शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालयों के सभागार में मंगलवार को एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के उद्घाटन में बतौर मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह ने कही।उन्होंने कहा कि एकता व अखंडता हमारे देश की मिसाल है। इसको बनाए रखने में युवा वर्ग अपनी जिम्मेदारी का योगदान देकर संजोए रखें।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि उप प्राचार्य एपी चंद ने कहा कि अनुशासन ही हमारे कॉलेज का गौरव है। सात दिवसीय विशेष शिविर में विद्यार्थी अनुशासित होकर समाज में अपनी पहचान को बताएं। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुशील कुमार ने कहा कि सात दिवसीय विशेष शिविर में 50 शिविरार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार ग्राम सभा गड़ाकुल को गोद लिया गया है। इसमें प्रत्येक दिन स्वच्छता जागरुकता, पर्यावरण जागरुकता, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि कार्यक्रम का आयोजन होगा। अच्छा कार्य करने वाले एनएसएस के सेवक को बेस्ट सेवक एवार्ड दिया जाएगा।

कार्यक्रम में पूर्व एनएसएस अधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव ने जाति-जाति, जाति है, रविदास कहे जाति न जाई दे जात। उन्होंने कहा कि समाज में फैले जाति-पाति के भेदभाव को समाप्त करने का काम भी एनएसएस के सेवको को करना होगा। तभी जाकर समाज में एकता का भाव जागृत होगा।

इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प और दीप प्रज्जवलित कर किया। छात्रा अंकिता त्रिपाठी व सरस्वती पांडेय ने बैज लगाकर व सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से मंचासीन अतिथियों का अभिवादन किया।


इस दौरान डॉ उमेश पांडेय, लेफ्टिनेंट मुकेश कुमार, रत्नेश सोनी, पंकज सिंह, अश्वनी सिंह, स्वाती त्रिपाठी, संजू यादव, नीलम पांडेय, आशा उपाध्याय, श्रेया, आफरीन नुजहत, नित्या सिंह, यशस्वी गुप्ता, अर्पिता निगम, सुनीता यादव, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed