फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   'Group women important in self reliant India'

आत्म निर्भर भारत में समूह की महिलाएं अहम

Sun, 14 Mar 2021 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
'Group women important in self reliant India'
फोटो-
विज्ञापन

‘आत्म निर्भर भारत में समूह की महिलाएं अहम’
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने महिलाओं के क्षमता संवर्धन कार्यक्रम को संबोधित किया
कपिलवस्तु महोत्सव : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की उपलब्धियां गिनाई गईं
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि सूबे में योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में सरकार बनने के बाद से स्वयं सहायता समूह को बढ़ावा मिला है। समूह से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने में अहम भूमिका निभा रही हैं।
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी रविवार को कपिलवस्तु महोत्सव में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वावधान में समूह की महिलाओं का क्षमता संवर्धन कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कहा कि समूह से जुड़कर महिलाएं मशरूम की खेती, सब्जी की खेती, फूलों की खेती के साथ ही बैंकों में सखी बनकर, सुलभ शौचालयों की कमान, कोटे की दुकान की जिम्मेदारी, बिजली बिल निकालने में अहम जिम्मेदारी निभा रही हैं। इसके लिए योगी सरकार समय-समय पर प्रोत्साहन दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्म निर्भर भारत के सपने को साकार करने में महिलाएं अहम भूमिका निभा रही हैं। इससे पूर्व उपायुक्त राष्ट्रीय आजीविका मिशन योगेंद्र लाल भारती ने जनपद की उपलब्धियों पर विस्तृत प्रकाश डाला। इस दौरान समूह से जुड़ी सक्रिय महिलाएं सत्या, सपना, गायत्री, मंजू, आंचल, आयशा खातून, सरोज, संजू, शीला ने अपनी-अपनी उपलब्धियों की जानकारी दी।
विज्ञापन

मिशन शक्ति के तहत लक्ष्मी अग्रवाल एंड टीम की ओर से प्रस्तुत मंचन काफी सराही गई। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग, पीडी संत कुमार, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, डीडीओ शेषमणि सिंह, जिला मिशन प्रबंधक विमलेश कुमार उपस्थित थे। संचालन नितेश पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed