{"_id":"5dcd86ba8ebc3e54be28b394","slug":"group-marrige-in-siddharthnagar-siddharthnagar-news-gkp329254350","type":"story","status":"publish","title_hn":"155 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
155 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ
विज्ञापन
जिला जेल के सामने सामूहिक विवाह में वर वधू को उपहार व अर्शीवाद देते सांसद , शिक्षा मंत्री , सदर विध?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
155 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ
121 युवक-युवतियों ने लिए सात फेरे, 34 जोड़ों का निकाह हुआ
मुख्यालय पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में 155 जोड़ों ने एक-दूजे का हाथ थामा। इनमें 121 युवक-युवतियों ने सात फेरे लिए तो 34 जोड़ों का निकाह हुआ। इस मौके पर बेसिक शिक्षा मंत्री, सांसद समेत विधायकों, आला अफसरों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।
गुरुवार को मुख्यालय पर जिला कारागार के सामने मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. सतीश द्विवेदी, सांसद जगदंबिका पाल, विधायक श्याम धनी राही, चौधरी अमर सिंह, स्वास्थ्य मंत्री के प्रतिनिधि योगेन्द्र, जिलाधिकारी दीपक मीणा, एसपी विजय ढुल, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिता माथुर, एडीएम सीताराम गुप्ता, एएसपी मायाराम वर्मा, सीएमओ डॉ. सीमा राय, डीपीआरओ डॉ. सुधीर कुमार श्रीवास्तव आदि की मौजूदगी में हुुआ। इससे पूर्व समाज कल्याण अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता ने योजना के बारे में विस्तार से बताया। वित्तीय वर्ष 2019-20 में जिले के 14 जुलाई को 183 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जा चुका है। जबकि 14 नवंबर के लिए पंजीकृत 168 में 155 का विवाह संपन्न होगा। दिसंबर माह में वृहद स्तर पर सामूहिक विवाह का समारोह किया जाएगा। अंत में गायत्री परिवार के सदस्यों पंडित महादेव प्रसाद त्रिपाठी, बृजेश कुमार दीक्षित, सावित्री दीक्षित, किरन श्रीवास्तव व बुद्धि सागर तिवारी द्वारा पढ़े गए मंत्रोच्चार के बीच 121 जोड़ों ने फेरे लिए तो 34 युवक-युवतियों का निकाह पढ़ाकर जीवन के बंधन में बंधे। संचालन जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विजय प्रताप यादव ने किया।
विकास खंड वार लाभार्थी
बांसी-14
बढ़नी-10
भनवापुर- 8
बर्डपुर-6
जोगिया-13
इटवा -2
खेसरहा-14
खुनियांव-8
लोटन-12
मिठवल-31
नौगढ़-13
शोहरतगढ़-10
उसका बाजार-7
नपा बांसी- 4
नगरपालिका शोहरतगढ़- 2
नगरपंचायत बढ़नी बाजार-1
नगर पंचायत उसका बाजार-1
जोड़ों को मिली सामग्री
हिंदू जोड़ों के लिए एक-एक जोड़ी पायल व बिछिया, बर्तन में डिनर सेट, टीन का बॉक्स, टेबल फैन, दीवार घड़ी, एक साड़ी कढ़ाई मैरून कलर, एक पेटीकोट, एक चुनरी मैरून कढ़ाई, दूल्हा के लिए पैंट-शर्ट, भांवर के लिए साफा प्रदान किया गया। मुस्लिम जोड़ों के लिए एक जोड़ी पायल, एक चांदी की अंगूठी, डिनर सेट, टीन का बॉक्स, टेबल फैन, दीवार घड़ी, एक-एक सूट दुपट्टा, प्रिंटेड डेली वियर, एक चुनरी, दूल्हा के लिए पैंट-शर्ट दिया गया।
विज्ञापन
प्रत्येक जोड़ों को मिला 35 हजार
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में दाम्पत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना के लिए कन्या के खाते में 35 हजार की धनराशि का अनुदान, विवाह संस्कार के लिए 10 रुपये की कीमत में आवश्यक सामग्री, विवाह आयोजन पर छह हजार रुपये व्यय किए जाने की व्यवस्था है। इस प्रकार एक जोड़े के विवाह पर 51 हजार सरकार द्वारा खर्च किया जाता है।
प्रयास के बाद भी नहीं ढूंढ पाए 250
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 14 नवंबर को संपन्न कार्यक्रम के लिए 405 का लक्ष्य था, पर डीएम के बार-बार कड़े निर्देश व हिदायत के बाद भी सिर्फं 155 जोड़े ही खोजे जा सके। लिहाजा, इस बार के लक्ष्य में 250 जोड़े न मिलने से लक्ष्य पूरा नहीं हो सका।
जोड़ों के हाथों से परिसर में पौधरोपण
जिला कारागार के सामने बीएसए कार्यालय परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत लाभान्वित हुए युवक-युवतियों ने संयुक्त रूप से पौधरोपण कर पर्यावरण संकट से बचाने का संदेश दिया। इस मौक पर समाज कल्याण अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विजय प्रताप यादव आदि की उपस्थिति रही।