{"_id":"6a403355535613fa8700a01d","slug":"governors-two-day-visit-begins-today-she-will-spend-approximately-20-hours-in-the-district-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-160412-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: राज्यपाल का दो दिवसीय दौरा आज से, करीब 20 घंटे जिले में रहेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: राज्यपाल का दो दिवसीय दौरा आज से, करीब 20 घंटे जिले में रहेंगी
Sun, 28 Jun 2026 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 28 Jun 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति का 28 और 29 जून काे सिद्धार्थनगर में करीब 20 घंटे रहेंगी। राज्यपाल 28 जून की शाम अयोध्या से हेलिकॉप्टर द्वारा सिद्धार्थनगर पहुंचेंगी और सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के अतिथि गृह में रात्रि विश्राम करेंगी। अगले दिन 29 जून को वह सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होकर मेधावी विद्यार्थियों को उपाधियां और पदक प्रदान करेंगी।
जारी कार्यक्रम के अनुसार 28 जून को अयोध्या में पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के बाद शाम 4:10 बजे अयोध्या एयरपोर्ट से राज्य हेलिकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगी। शाम करीब 4:40 बजे सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के निकट हेलीपैड पर उतरने के बाद सड़क मार्ग से विश्वविद्यालय के अतिथि गृह पहुंचेंगी, जहां उनका रात्रि विश्राम होगा।
29 जून की सुबह राज्यपाल का एचपीवी टीकाकरण केंद्र का संक्षिप्त कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके बाद सुबह 10 बजे से सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। समारोह समाप्त होने पर दोपहर 12:35 बजे हेलिकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगी। दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।