फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   government plans explained

Siddharthnagar News: सरकारी योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी

Tue, 07 Nov 2023 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 07 Nov 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
government plans explained
फोटो- है
विज्ञापन

नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के साहा गांव में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

संवाद न्यूज एजेंसी

धेंसा। नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय साहा में मंगलवार को बीडीओ ने शिविर लगाकर लोगों को जागरूक किया गया। ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड, पात्र गृहस्थी राशनकार्ड, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग पेंशन आवेदन करने के लिए पात्रता की जानकारी दी गई।
बीडीओ नौगढ़ अरुण कुमार पांडेय ने कहा कि सभी पात्र गृहस्थी राशनकार्ड धारक अपना आयुष्मान कार्ड बनवा लें। ताकि उन्हें गंभीर बीमारी के इलाज के लिए शासन की ओर से निर्धारित पांच लाख रुपये मिल सकें। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने, स्वच्छता कार्यक्रम अन्तर्गत शौचालय निर्माण कराने के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सचिव विमलकांत ने कहा कि गांव में सभी पात्र लोग आवास, पेंशन, आयुष्मान कार्ड व अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लें। यही सरकार का उद्देश्य है। शिविर में ग्राम प्रधान अर्जुन शुक्ल, क्षेत्र पंचायत सदस्य मुन्नालाल, रमेश चंद्र शुक्ल, दिनेश शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed