फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Government is also working to promote players from rural areas: Anurag

ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ाने का काम कर रही सरकार : अनुराग

Tue, 20 Feb 2024 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 20 Feb 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Government is also working to promote players from rural areas: Anurag
सांसद खेल महाकुंभ का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करते केंद्रीय कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर।
सिद्धार्थनगर।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय सांसद खेल महाकुंभ का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराने में यह आयोजन काफी सफल साबित हो रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए आश्वस्त किया कि खिलाड़ियों की मदद के लिए सांसद की तरफ से जो भी मांग होगी उसे पूरा करेंगे।
सांसद जगदंबिका पाल ने बताया कि खेल महाकुंभ के प्रथम चरण में निबंध, कला, रंगोली प्रतियोगिता एवं द्वितीय चरण में विकासखंड स्तरीय सांसद खेल महाकुंभ पूरे जनपद के स्कूलों में आयोजित किया गया, जिसमें करीब 12 हजार प्रतिभागियों ने शिरकत कर एक नया कीर्तिमान बनाया।
विज्ञापन

स्थानीय स्तर पर एसपी प्राची सिंह ने तिरंगा गुब्बारे को हवा में उड़ा कर खेलों का आगाज किया। उसके बाद सभी खिलाड़ियों ने पैदल मार्च निकाल कर अतिथियों को सलामी दी। इस दौरान विधायक विनय वर्मा, समीर त्रिपाठी, रामकुमार कुंवर, लाल बाबा त्रिपाठी, रेनू मिश्रा, राजेश मिश्रा, राघवेंद्र मिश्रा, सतीश रस्तोगी, रामकरण गुप्ता, आशुतोष अग्निहोत्री, देवेंद्र पांडेय, सुमन सिंह, अरुण प्रजापति, राज लक्ष्मी चौधरी, विपिन मणि त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल महाकुंभ के पहले दिन एथलेटिक्स में बालक वर्ग से 200, 400 मीटर दौड़ में सोहनलाल, बालिका वर्ग से 400 व 800 मीटर दौड़ में ममता व लंबी व ऊंची कूद में नेहा यादव ने दो-दो गोल्ड हासिल किए।
बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में मुहम्मद रफीक ने प्रथम, सत्येंद्र यादव ने द्वितीय व सोमनाथ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर की दौड़ में सोहन लाल ने प्रथम, हिमांशु ने द्वितीय व कोमल यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बालक वर्ग के 400 मीटर दौड़ में सोहन लाल जबकि बालिका वर्ग में रीमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग के 800 मीटर दौड़ में सोमनाथ जबकि बालिका वर्ग में ममता प्रथम स्थान पर रहीं। बालिका वर्ग के 1500 मीटर दौड़ में ममता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की लंबी कूद में नेहा यादव ने प्रथम जबकि ऊंची कूद में भी नेहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

बालक वर्ग के ऊंची कूद में आयुष मिश्रा जबकि लंबी कूद में अजय ने बाजी मारी। बैडमिंटन सिंगल में अब्दुल क्यूम विजेता व आलोक उपविजेता रहे। जबकि डबल में अंकित की टीम विजेता रही। खो-खो बालक में सिकरी बखरिया विजेता व रतन सेन इंटर कॉलेज बांसी उपविजेता रही। गोला फेंक बालक वर्ग में अंश मिश्रा जबकि बालिका वर्ग में सपना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक बालक वर्ग में रितेश प्रथम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed