फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Government facilities have toilets at home off

घर में शौचालय नहीं तो सरकारी सुविधाएं बंद

Tue, 31 May 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 31 May 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Government facilities have toilets at home off
नेपाल में जारी किया जा रहा सफाई कार्ड। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भारत सरकार की प्राथमिकता में शामिल खुले में शौच मुक्त अभियान यहां अभी तक भले ही प्रभावी रूप न ले पाया हो, मगर नेपाल सरकार ने इस पर सख्त रूख अख्तियार कर लिया है। हिदायत दे दी गई है कि कोई भी व्यक्ति खुले में शौच के लिए नहीं जाएगा। अगर घर में शौचालय नहीं है तो उसे सरकार की तमाम सुविधाओं से भी वंचित कर दिया जाएगा। प्रत्येक परिवार को राशन कार्ड की तरह एक सफाई कार्ड दिया जा रहा है। यही कार्ड पात्रता की पहचान होगा।
विज्ञापन

भारतीय सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले के पिपरा ग्राम सभा में यह अभियान जोर-शोर से चल रहा है। नेपाल सरकार ने इस ग्राम सभा को 10 जून तक खुले में शौच मुक्त बनाने की डेडलाइन तय की है। ग्राम स्तरीय समिति के अलावा पुलिस-प्रशासन भी निगरानी कर रही है।
विज्ञापन

घर-घर जाकर जागरूक करने के बाद खुले में शौच करने वालों की धरपकड़ भी हो रही है। पकड़े जाने पर उसे दंडित भी किया जा रहा है। सरकार की ओर से प्रत्येक परिवार को कार्ड जारी किया जा रहा है। इस कार्ड पर घर में शौचालय होने का विवरण दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके घर में शौचालय नहीं है, उसे कार्ड से भी वंचित किया जा रहा है। कार्ड के अभाव में व्यक्ति को न तो नेपाल सरकार से नागरिकता प्रमाण पत्र मिलेगा और न ही बिजली-पानी का कनेक्शन, पेंशन, विवाह प्रमाण पत्र, जन्म पंजीयन जैसी अन्य कोई सुविधा।
ग्राम सचिवों को यह निर्देश भी दिया गया है कि अगर कोई भी कार्ड फर्जी जारी हुआ तो सीधे उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। जिला प्रशासन अपने स्तर से सर्वे भी करा रहा है। ग्राम सचिव श्याम कुमार कामत, सशस्त्र इंस्पेक्टर नंद बहादुर राई, सीमा चौकी थानेदार प्रकाश केसी, प्राविधिक शिवगुलाम जायसवाल, पूर्व प्रधान हकीक खान, अशफाक खान आदि की टीम सुबह-शाम गांव की निगरानी कर रही है।

कपिलवस्तु जिले की सीडीओ इंदू घिमरे के मुताबिक स्वच्छता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ग्राम सचिव, पुलिस के साथ ही गांव के प्रबुद्ध लोगों की ड्यूटी लगाई है। लोगों का भरपूर सहयोग भी मिल रहा है। खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए 10 जून तक डेडलाइन तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed