{"_id":"587524144f1c1b0c50ba82d0","slug":"got-cash-people-blocked-the-way","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिला कैश, लोगों ने रास्ता जाम किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिला कैश, लोगों ने रास्ता जाम किया
सिद्धार्थनगर/ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
लोटन में बैंक से रकम न मिलने से ग्राहकों ने सड़क जाम किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोटन। बैंकों में कैश खत्म होने के साथ ही लोगों का गुस्सा फिर भड़कने लगा है। मंगलवार को पूर्वांचल ग्रामीण बैंक की स्थानीय शाखा में कैश न होने से क्षुब्ध ग्राहक सड़क पर उतर आए। बैंक के गेट को बंद कर लोटन-सोहांस मार्ग को जाम कर दिया।
इससे करीब तीन घंटे तक मार्ग बाधित रहा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम समाप्त कराया। शाखा प्रबंधक ने कैश आते ही वितरण का आश्वासन दिया। जाम लगाए उपभोक्ताओं का कहना था कि पूर्वांचल ग्रामीण बैंक शाखा से पर्याप्त कैश नहीं मिल पा रहा, जबकि अन्य शाखाओं में भुगतान हो रहा है। बैंक कर्मचारियों की लापरवाही से यह दिक्कत बनी हुई है। जानबूझकर कैश की किल्लत का माहौल बनाया जा रहा है।
चहेतों को मुंहमांगी रकम मिल रही है। ग्राहकों ने चैनल गेट को ताला लगाकर बैंक के सामने धरने पर बैठ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें मनाने का प्रयास करती रही, लेकिन वह सुनने को तैयार नहीं थे। बाद में शाखा प्रबंधक वीरेंद्र कुमार वर्मा ने ग्रामीणों से वार्ता की। आश्वस्त किया कि उच्चाधिकारियों से वार्ता हुई है। शीघ्र ही पैसा आ जाएगा। इसके बाद सबको पर्याप्त पैसा उपलब्ध करा दिया जाएगा। करीब तीन घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।