{"_id":"63a8965a48462943e460a1c5","slug":"gorakhpur-won-trophy-defeated-lucknow-siddharthnagar-news-gkp4621402117","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: लखनऊ को हराकर गोरखपुर ने किया ट्रॉफी पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: लखनऊ को हराकर गोरखपुर ने किया ट्रॉफी पर कब्जा
विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित गौतम बुद्ध लेदर बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में गोरखपुर की विजे?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ को हराकर गोरखपुर ने किया ट्रॉफी पर कब्जा
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित गौतम बुद्ध क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन 3 में रविवार को गोरखपुर टीम के क्रिकेटरों ने लखनऊ को हराकर विजेता ट्राफी पर कब्जा किया। गोरखपुर ने लखनऊ को 57 रनों से हरा दिया। समारोह में बेहतर प्रदर्शन करने वाले क्रिकेटरों को ट्रॉफी व पुरस्कार प्रदान किए गए।
गोरखपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। गोरखपुर टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 176 रन का लक्ष्य रखा। प्रशांत श्रीवास्तव ने 44, आनंद कुमार ने 53 व राहुल सिंह ने 19 रनों का योगदान दिया। लखनऊ टीम के जितेंद्र पटेल ने दो विकेट, सौरव यादव ने एक विकेट और अंश ने एक विकेट प्राप्त किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम 119 रन पर आउट हो गई। दिव्या ने 20, विवेक ने 38, वास्तव ने 20 रनों का योगदान दिया। गोरखपुर टीम के अजीत यादव ने तीन विकेट, राहुल ने दो व पंकज शुक्ला ने एक विकेट चटकाया। इस तरह से फाइनल मुकाबला गोरखपुर ने जीत लिया।
विज्ञापन
प्रशांत श्रीवास्तव को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। बेस्ट बैट्समैन का अवार्ड अनु कनौजिया, बेस्ट बॉलर मानस सिंह राजपूत को मिला।
सीडीओ जयेंद्र कुमार ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान किया, जबकि एसडीएम सदर प्रदीप यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान सौरभ राय, अरुण पाठक, योगेश वर्मा, विपिन त्रिपाठी, मनीष यादव, नित्यानंद शुक्ला, नदीम, मैनुद्दीन, सोहेल सिद्दीकी, साबिर अंसारी, कृष्णा यादव मौजूद रहे।