फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Gorakhpur-Dadar Central Express will run from Mau, passengers will face problems

Siddharthnagar News: मऊ से चलेगी गोरखपुर-दादर सेंट्रल एक्सप्रेस, यात्रियों को होगी परेशानी

Tue, 31 Mar 2026 12:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur-Dadar Central Express will run from Mau, passengers will face problems
देवरिया। गोरखपुर जंक्शन पर रेल यातायात को सुगम बनाने के लिए चल रहे निर्माण कार्य के चलते रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों के निरस्तीकरण, डाइवर्जन और निर्धारित स्टेशन के पहले ही सीमित किया है। इससे क्षेत्र के यात्रियों को आगामी दिनों में यात्रा के दौरान असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

रेलवे के मुताबिक 14 मई तक संचालित होने वाली 01027 दादर–गोरखपुर विशेष ट्रेन अब मऊ जंक्शन तक ही चलेगी, जबकि 01028 गोरखपुर–दादर विशेष ट्रेन मऊ से संचालित की जाएगी। इसी प्रकार 09 मई तक 22921 बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर एक्सप्रेस बलरामपुर रेलवे स्टेशन तक तथा 22922 गोरखपुर–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस बलरामपुर से चलाई जाएगी।
विज्ञापन

वहीं 30 अप्रैल तक 15103 गोरखपुर–बनारस एक्सप्रेस वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन तक तथा 15104 बनारस–गोरखपुर एक्सप्रेस वाराणसी सिटी से संचालित होगी। इसी क्रम में 20103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–गोरखपुर एक्सप्रेस भटनी जंक्शन तक और 20104 गोरखपुर–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस भटनी से संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

8 अप्रैल से 13 मई तक 15058 आनन्द विहार टर्मिनस–गोरखपुर एक्सप्रेस मऊ जंक्शन तक तथा 9 अप्रैल से 14 मई तक 15057 गोरखपुर–आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस मऊ से चलाई जाएगी। इस दौरान इन ट्रेनों का ठहराव देवरिया सदर रेलवे स्टेशन और सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर भी प्रदान किया जाएगा। जनसम्पर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार ने बताया कि गोरखपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर कार्य चलने के चलते ट्रेनों के निरस्तीकरण और डाइवर्जन का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed