{"_id":"5fba941e8ebc3e9b93593846","slug":"gopastami-celebrated-siddharthnagar-news-gkp374110641","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपाष्टमी : सांसद ने किया गो-पूजन, गोसंरक्षण पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपाष्टमी : सांसद ने किया गो-पूजन, गोसंरक्षण पर जोर
विज्ञापन
उसका बाजार के महरिया में गोपूजन करते सांसद जगदंबिका पाल।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपाष्टमी : सांसद ने किया गो-पूजन, गोसंरक्षण पर जोर
जनपद के सभी गोशालाओं में गो-पूजन कार्यक्रम का आयोजन
कार्यक्रम में हुआ चिकित्सीय परीक्षण और टीकाकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कार्तिक शुक्ल गोपाष्टमी के उपलक्ष्य में रविवार सुबह जिले की सभी गोशालाओं में गो-पूजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सांसद जगदंबिका पाल की अगुवाई में गो-पूजन हुआ जिसमें जनप्रतिनिधियों के साथ अफसरों की उपस्थिति में गोसंरक्षण पर जोर दिया गया।
उसका ब्लॉक के महरिया में सांसद जगदंबिका पाल की अगुवाई में गो-पूजन हुआ। इस दौरान सीडीओ पुलकित गर्ग, एसडीएम विकास कश्यप, सीवीओ डॉ. ज्ञान प्रकाश, बीडीओ संगीता यादव, सचिव प्रदीप सिंह, पशुधन प्रसार अधिकारी अरुण कुमार प्रजापति, जगदीश जायसवाल, राम दरश त्रिपाठी उपस्थित थे। कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के महुलानी में भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव की अध्यक्षता में गोमाता का पूजन-अर्चन किया गया। कन्हैया पासवान, महेश चंद्र वर्मा, कुलदीप यादव उपस्थित रहे। सदर ब्लॉक के महदेवा लाला में संपन्न कार्यक्रम में प्रमुख संजू सिंह, एडीओ विवेक मणि त्रिपाठी और संजय पांडेय, सेक्रेटरी प्रमोद यादव, पूर्व प्रधान विजय, रोजगार सेवक राम सेवन गुप्ता आदि उपस्थित थे। बर्डपुर प्रतिनिधि के मुताबिक बर्डपुर नंबर 10 में सदर विधायक श्याम धनी राही की अगुवाई में पूजन-अर्चन किया।
खंड विकास अधिकारी नीरज कुमार जायसवाल समेत नितेश पांडेय, रामप्यारे, हरिशंकर चौधरी, अभिनव ओझा, भानु सिसौदिया, ग्राम पंचायत पिपरसन के कपिलवस्तु गोशाला पर प्रधान सर्वेश जायसवाल और सचिव केशभान यादव की ओर से गो-पूजन हुआ। दुल्हा दरमियानी के गोशाला पर प्रधान रामचरण ने पूजन किया गया। बढ़नी प्रतिनिधि के मुताबिक नगर के वार्ड नंबर एक में स्थित गोशाला में युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील अग्रहरी और अधिशासी अधिकारी राजन गुप्ता के नेतृत्व में गोशाला में गायों की पूजा-अर्चना की गई। शैलेंद्र कुमार द्विवेदी, विष्णु अग्रहरी, श्रीनिवास मिश्र, लड्डू लाल मनोज व सुरेंद्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
‘गो-सेवा अपना कर्तव्य समझें’
बांसी। निषाद नगर वार्ड स्थित कान्हा गोशाला में रविवार को गो-पूजन हुआ। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मो. इद्रीश पटवारी ने कहा कि गोसेवा को अपना कर्तव्य समझें। ईओ अरविंद कुमार ने लोगों को जागरूक करते हुए अपने आसपास के गो-शाला और घर के आसपास जो भी गाय व पशु हो उनकी सेवा करने की अपील की। पशु चिकित्सक दीनानाथ यादव, मंगल चौरसिया, मो. इरफान सिद्दीकी, बजरंगी वर्मा, जमील अहमद, महंत लोधी, सर्वजीत गौड़, प्रमोद अग्रहरि, रमेश प्रसाद, राधेश्याम जायसवाल उपस्थित थे।
सिरसिया में डीएम का निरीक्षण
जोगिया। विकास खंड के ग्राम पंचायत सिरसिया स्थित वृहद गोशाला में जिलाधिकारी दीपक मीणा की मौजूदगी में पूजा-अर्चना हुई। उपलब्ध साधन और संसाधन के बारे में पूछताछ की। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी एजाज अहमद, ग्राम विकास अधिकारी आशीष पांडेय समेत प्रदीप कुमार, सुदामा प्रसाद, अखिलेश मिश्र, दुर्गेश श्रीवास्तव उपस्थित थे।