फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Goods burnt to ashes due to fire in shop

Siddharthnagar News: दुकान में लगी आग से सामान जलकर राख

Sun, 03 Nov 2024 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 03 Nov 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Goods burnt to ashes due to fire in shop
गोल्हौरा। कस्बे की एक बैटरी की दुकान में आग लगने से इलेक्ट्राॅनिक सामान, नकदी तथा जरूरी कागजात जलकर राख हो गया। गोल्हौरा थानाक्षेत्र के बरगदवा निवासी मोतीलाल गोल्हौरा थाना से थोड़ी दूर पर बैटरी सर्विस की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार की रात दुकान बंद कर वह घर चले गए। रात लगभग दो बजे उन्हें दुकान के अगल-बगल के लोगों से सूचना मिली कि दुकान में आग लग गई है। मोतीलाल दुकान पर पहुंचे और लोगों की मदद से जब तक आग पर काबू पाते, तब तक दुकान में रखा सब कुछ जलकर राख हो गया था। सूचना पर फायर ब्रिगेड और डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। आग लगने का कारण लोग शॉर्ट सर्किट बता रहे हैं। दुकानदार मोतीलाल की मानें तो दुकान में इंवर्टर, बैटरी और बिजली के सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए हैं। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने कहा कि नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed