{"_id":"613646298ebc3e885f25ba8a","slug":"golden-card-will-be-made-for-workers-will-be-free-treatment-siddharthnagar-news-gkp4081744200","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिकों का बनेगा गोल्डन कार्ड, होगा नि:शुल्क इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिकों का बनेगा गोल्डन कार्ड, होगा नि:शुल्क इलाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रमिकों का बनेगा गोल्डन कार्ड, होगा नि:शुल्क इलाज
सिद्धार्थनगर। मेहनत और मजदूरी करने वाले श्रमिकों का भी आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज होगा। श्रम विभाग में पंजीकृत सभी श्रमिकों और उनके परिवार के लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए सात सितंबर से सभी जन सहज सेवा केंद्रों पर विशेष कैंप लगेगा। गोल्डन कार्ड बनाने के लिए 3322 श्रमिकों का पंजीकरण किया गया है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों तथा उनके परिवार के सदस्यों का आयुष्मान कार्ड (गोल्डन कार्ड) बनाए जाने के लिए सात सितंबर से 12 सितंबर तक विशेष अभियान चलेगा। प्राथमिकता के आधार पर अब इन पंजीकृत श्रमिकों व उनके परिवार का कार्ड बनाए जाने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की जिला समन्वयक डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि कार्ड बनाने के लिए जिले के सभी जन सहज सेवा केंद्र पर कैंप का आयोजन किया जाएगा। श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों को कैंप तक लाने की जिम्मेदारी श्रम विभाग की होगी। जो भी लाभार्थी कैंप में लाया जाएगा, उसे पूर्व में ही बताना होगा कि कार्ड बनवाने के लिए पहचान के तौर पर आधार व अन्य पहचान के मान्य प्रमाण पत्र और राशन कार्ड लाना अनिवार्य है। राशन कार्ड में परिवार के जिन सदस्यों का नाम होगा, उनका आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि योजना के लाभार्थी परिवार को एक साल में पांच लाख रुपये तक निशुल्क इलाज की सुविधा है। योजना में जिले से लेकर पूरे देश के नामी सरकारी और कई निजी अस्पताल सूचीबद्ध हैं। आयुष्मान कार्ड दिखाकर सूचीबद्ध अस्पतालों में नि:शुल्क इलाज की सुविधा हासिल की जा सकती है।