फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   godown open on sunday

अवकाश के दिन खुला गोदाम, हुई सरकारी खाद्यान्न की निकासी

Sun, 24 Apr 2022 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
godown open on sunday
अवकाश के दिन खुला गोदाम, हुई सरकारी खाद्यान्न की निकासी
विज्ञापन

- भनवापुर विपणन शाखा के सहियापुर नवीन मंडी स्थित गोदाम का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। भनवापुर विपणन शाखा के सहियापुर नवीन मंडी स्थित गोदाम अवकाश के दिन खुला रहा और एक दिन पहले के तिथि में दर्ज निकासी रविवार को की गई। विभागीय अधिकारियों ने इसे सामान्य बात बताई। वहीं, एसडीएम डुमरियागंज ने मामले की जांचकर कार्रवाई की बात कहीं है।

भनवापुर विपणन शाखा के सहियापुर नवीन गल्ला मंडी गोदाम पर अवकाश वाले दिन रविवार को कोटेदारों के नाम पर गाड़ियों पर खाद्यान्न लोड कर मंडी के बाहर भिजवाया जा रहा था। सरकारी खाद्यान्न लदे वाहन चालक से पूछताछ में एक ने बताया कि वह सरकारी कोटे का राशन लेड़सर और सेखुई गोवर्धन गांव ले जा रहा है। जब उनसे निकासी संबंधित रजिस्टर मांगा गया तो दोनों ने अपना रजिस्टर दिखाया। जिसमें निकासी की तिथि 23 अप्रैल दर्ज था। मंडी सचिव ओमप्रकाश ने बताया कि मंडी में आने वाली गाड़ियों की तौल की जाती है और बाहर जाने वाली लोडिंग गाड़ियों की तौल भी अनिवार्य है। भनवापुर एसएमआई धीरेंद्र सिंह ने बताया कि वह अपने कांटे पर तौल करवा कर खाद्यान्न को मंडी के बाहर ले जाते हैं। इन गाड़ियों का कांटे पर किसी भी प्रकार का तौल नहीं किया जाता है। डुमरियागंज एसडीएम प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि अवकाश वाले दिन खाद्यान्न की निकासी हो रही है, तो जांच कराया जाएगा, जिसमें गड़बड़ी मिलने पर संबंधित के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed