फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   God has to take incarnation to establish religion.

Siddharthnagar News: धर्म स्थापित करने के लिए ईश्वर को लेना पड़ता है अवतार

Fri, 13 Feb 2026 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 13 Feb 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
God has to take incarnation to establish religion.
भवानीगंज। डुमरियागंज क्षेत्र के अंदुआ शनिचरा गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में बुधवार को अयोध्या धाम से आई कथा वाचक कनकेश्वरी देवी ने श्रीकृष्ण जन्म की कथा का रसपान कराया। इस दौरान उपस्थित महिलाओं के द्वारा गाए गए सोहर और मंगलगीतों से पूरा पंडाल कृष्णमय हो गया। कथा को आगे बढ़ते हुए कनकेश्वरी देवी ने बताया कि धरती पर जब-जब पापियों द्वारा पापाचार, अनाचार बढ़ जाता है और धर्म की हानि होती है, तब तब ईश्वर अवतार लेकर पापियों का विनाश कर धर्म की रक्षा करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मथुरा के राजा कंस के अत्याचार से पृथ्वी कंपायमान हो गई, तब भगवान विष्णु ने कंस के कारागार में देवकी के गर्भ से अवतार लेकर धर्म की रक्षा की।
विज्ञापन

इस मौके पर भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप की मनोहर झांकी ने सबका मन मोह लिया और उपस्थित महिलाओं के द्वारा गाए गए सोहर और मंगलगीतों से पूरा पंडाल कृष्ण मय हो गया। भगवान श्रीकृष्ण के बारे में कनकेश्वरी देवी ने बताया कि कंस के अलावा उसके कई दोस्तो का संघर्ष भगवान कृष्ण ने बाल लीला से लेकर खड़े होने तक किया। कालिया मंदन का भी कथा कनकेश्वरी देवी ने इसी दौरान सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed