फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Giving shelter to corruption SP Bspaः Mahesh

भ्रष्टाचार को आश्रय दे रही सपा-बसपाः महेश

Thu, 16 Feb 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 16 Feb 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
 Giving shelter to corruption SP Bspaः Mahesh
केंद्मरीय मंत्री महेश शमा।
डुमरियागंज। केंद्रीय पर्यटन मंत्री डॉ.महेश शर्मा ने किसानों, नौजवानों की तरक्की के लिए प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का आह्वान किया। चौखड़ा में आयोजित नुक्कड़ सभा में उन्होंने सपा-बसपा की पूर्ववती सरकारों को किसान विरोधी बताया। कहा कि बसपा ने किसानों पर खाद के लिए लाठियां बरसवाई तो सपा ने उन्हें उपज के उचित मूल्य के लिए भटकाया है। इन दलों से हिसाब लेने का यही समय है।
विज्ञापन

करीब सात घंटा विलंब से आए केंद्रीय मंत्री ने संक्षिप्त संबोधन में यादव सिंह प्रकरण का जिक्र करते हुए सपा-बसपा पर भ्रष्टाचार को प्रश्रय देने का आरोप लगाया तो गोहत्या पर अंकुश लगाने का वादा कर क्षेत्रीय जनमानस की भावनाओं को छुआ। कहा कि भाजपा की सरकार आई तो गोहत्या पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।
विज्ञापन

प्रथम, द्वितीय चरण के चुनाव में भी पार्टी को बढ़त मिली है। यहां भी जनता भाजपा को जिताए और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में सहयोग करे। भाजपा की सरकार बनने पर बिना किसी भेद-भाव से प्रदेश का सर्वांगीण विकास होगा। नौजवानों को रोजगार और किसानों को फसल का वाजिब दाम मिलेगा। गन्ना किसानों का बकाया भुगतान के साथ केंद्र पर उपज बेचते ही 14 दिनों में भुगतान की व्यवस्था लागू होगी। सभा में सांसद जगदंबिका पाल, प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप सिंह, लवकुश ओझा आदि मौजूद रहे। सभा के बाद केंद्रीय मंत्री भनवापुर ब्लाक के रमवापुर जगतराम स्थित पूर्व विधायक प्रेमप्रकाश उर्फ जिप्पी तिवारी के आवास पर पहुंचे। उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed