फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   give gyapan to sdm

मुस्लिम समुदाय ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Mon, 13 Jun 2022 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
give gyapan to sdm
इटवा में एसडीएम अभिषेक पाठक को ज्ञापन देते मुस्लिम धर्मगुरू। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
मुस्लिम समुदाय ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

- आपत्तिजनक बयान का किया विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना मोहम्मद उस्मान अलीमी की अगुवाई में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सोमवार को राष्ट्रपति और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम इटवा को सौंपा। आपत्तिजनक बयानों पर रोकथाम व बयान देने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
सुन्नी जामा मस्जिद इटवा में पूर्व में हुई बैठक में मुस्लिम धर्मगुरुओं ने सोमवार को एसडीएम इटवा को ज्ञापन देने का निर्णय लिया था और इसकी जानकारी एसडीएम इटवा को भी दी थी। इस जानकारी पर एसडीएम इटवा ने तहसील परिसर में भीड़ एकत्रित न हो। ऐसे में सोमवार को मस्जिद परिसर में ही पहुंचकर मुस्लिम समुदाय के लोगों से ज्ञापन लिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में पैगंबर ए इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब पर दिए गए आपत्तिजनक बयानबाजी करने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने और इस तरह के बयानों पर रोक लगाने की मांग की है। इस अवसर पर एसडीएम अभिषेक पाठक ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी को भी किसी धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने की इजाजत नहीं दी जाएगी। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान रिजवान सिद्दीकी, मो. इरशाद, मोहम्मद सादिक, वजहुल कमर, मसूदरजा, मोहम्मद उस्मान, अतीउल्लाह, इफ्तिखार अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed