फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Girls with rape, people came to protest

बालिका संग दुष्कर्म, विरोध में उतरे लोग

Fri, 24 Feb 2017 12:06 AM IST
सिद्धार्थनगर (ब्यूरो)
सिद्धार्थनगर (ब्यूरो) Updated Fri, 24 Feb 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Girls with rape, people came to protest
‌गुस्सा - फोटो : अमर उजाला

भारतीय सीमा से सटे एक गांव में नौ वर्ष की बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना के विरोध में गांव के लोग सड़क पर उतर आए। मौके पर पहुंचे नेपाली प्रहरी और गांव वालों के बीच दो घंटे तक झड़प चली। इसमें 13 प्रहरी सहित आठ लोग घायल हो गए। स्थिति पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने चार राउंड हवाई फायरिंग के साथ साथ आंसू गैस के गोले भी दागे।

विज्ञापन

कपिलवस्तु जिले में एक पखवारे के भीतर तीसरी दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आने के बाद लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया। बृहस्पतिवार को भारतीय सीमा से सटे एक गांव में नौ वर्ष की लड़की के साथ दुष्कर्म उस वक्त हुआ जब वह घर से महज 200 मीटर दूर उपले लेने गई थी। आरोपी बालिका के साथ दुष्कर्म कर मौके से भाग हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के बाद बालिका को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। गांव के लोग घटना के विरोध में सड़क पर उतर आए और नेपाल प्रहरी के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन करने लगे। हालात संभालने उतरे प्रहरियों पर गांव के लोगों ने हमला बोल दिया। प्रहरी और गांव वालों के बीच दो घंटे तक झड़प चली, जिसमें कपिलवस्तु जिले के प्रहरी इंचार्ज सई प्रेमकुमार चौधरी, गणेशमान खटिक, अर्जुन थापा सहित 13 प्रहरी घायल हो गए। वहीं आठ स्थानीय लोगों के घायल होने की भी सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थिति पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने चार राउंड हवाई फायरिंग के साथ साथ आंसू गैस के गोले भी दागे। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है और प्रहरियों की तैनाती बढ़ाई गई है। इस संबंध में जिला प्रहरी प्रमुख भोजगंग शाह ने बताया कि घटना के आरोपी सद्दाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घायल जवानों व लोगों का इलाज कपिलवस्तु में किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed