{"_id":"574b23ca4f1c1b9929108e64","slug":"girl-injured-by-falling-house-visor","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान का छज्जा गिरने से बालिका घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान का छज्जा गिरने से बालिका घायल
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 29 May 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
बर्डपुर के घोसवा गांव में आंधी के दौरान छज्जा गिरने से घायल प्रतिज्ञा।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज आंधी व बारिश में शनिवार की रात बर्डपुर के घोसवां गांव में छत का छज्जा गिरने से बालिका घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक अन्य हादसे में छत से गिरकर महिला जख्मी हो गई।
पहली घटना बर्डपुर ब्लाक के घोसवा गांव की है। बर्डपुर नंबर-10 के टोला घोसवा निवासी नरेंद्र चौधरी के मकान का छज्जा तेज आंधी में गिर गया। इसकी चपेट में आने से छह वर्षीय पुत्री प्रतिज्ञा जख्मी हो गई। हादसे में उसका दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया। सिर में भी गंभीर चोटें आईं।
परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बर्डपुर नंबर 10 के ही लालपुर निवासी नीलू का छप्पर का मकान उजड़ने से परिवार बेघर हो गया है। शांति देवी के भी छप्पर का घर आंधी से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
इनके अलावा दिलीप, श्रवण कुमार, शिवचंद्र, गंगाराम, गुलाब चंद्र आदि का टीन शेड व छप्पर के मकान क्षतिग्रस्त हुए। उधर, जोगिया कोतवाली क्षेत्र के नगवा गांव में शनिवार की देर रात आंधी के दौरान छत से गिरने से 40 वर्षीय राजकुमारी देवी घायल हो गई। वह छत पर सो रही थी। देर रात तेज आंधी व बारिश से बचने के लिए सिढ़ीयों की ओर भागने लगी। छत पर रेलिंग न होने से नीचे गिर गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।