फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Girl fell in a bucket full of water while playing died

सिद्धार्थनगर: खेलते समय पानी भरी बाल्टी में गिरी बच्ची, मौत

Mon, 20 Dec 2021 03:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 20 Dec 2021 03:23 PM IST
सार

इस संबंध में चौकी प्रभारी बिस्कोहर राजेश कुमार शुक्ल ने बताया कि इस मामले में परिवार की ओर से जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन
Girl fell in a bucket full of water while playing died
पानी से भरी बाल्टी में गिरने से बच्ची की मौत के बाद घर पर लगी भीड़। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले के त्रिलोकपुर थानाक्षेत्र के बिस्कोहर नगर पंचायत के कसेरा मोहल्ला में रविवार को घर में तख्त के बगल रखी पानी भरी बाल्टी में एक बच्ची खेलते समय मुंह के बल गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई। वह छह माह की थी। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजनों ने शव को दफन कर दिया।
विज्ञापन


नगर पंचायत बिस्कोहर के कसेरा मोहल्ला निवासी माजिद राइनी मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। सुबह सात बजे माजिद काम पर चला गया। पत्नी घर के काम में व्यस्त थी। तख्त पर छह माह की बेटी इशरत लेटी खेल रही थी। खेलते समय तख्त के पास रखी पानी से भरी बाल्टी में वह गिर गई।
विज्ञापन


घर का काम करने के बाद माजिद की पत्नी खैरुन्निसा तख्त के पास पहुंची तो बेटी को न पाकर खोजने लगी। खोजबीन के बाद जब वह घर पहुंची तो देखा कि पानी की बाल्टी में उसकी बेटी अचेत पड़ी है। वह चिल्लाते हुए बेटी को लेकर निजी अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां खैरुन्निसा व पिता माजिद ने बताया कि उसके नौ बच्चे हैं। दो लड़के और सात लड़कियां हैं। इशरत सबसे छोटी थी। मासूम की मौत की खबर सुनकर मोहल्ले में सन्नाटा पसर गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को दफन कर दिया। इस संबंध में चौकी प्रभारी बिस्कोहर राजेश कुमार शुक्ल ने बताया कि इस मामले में परिवार की ओर से जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed