फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Girl dies of diarrhea in Redwaria

रेड़वरिया में डायरिया से बच्ची की मौत

Sat, 04 Sep 2021 10:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Girl dies of diarrhea in Redwaria
रेड़वरिया में डायरिया से बच्ची की मौत
विज्ञापन

परसा। बढ़नी ब्लॉक के रेड़वरिया गांव में स्वास्थ्य विभाग के कई प्रयासों के बावजूद डायरिया का प्रकोप कम होता दिखाई नहीं दे रहा है। शुक्रवार रात नौ माह की बच्ची की डायरिया से मौत हो गई। अब तक रेड़वरिया में चार लोगों की जान जा चुकी है। कई लोग बीमार हैं, जिनका सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज हो रहा है।
बढ़नी ब्लॉक के रेड़वरिया में शुक्रवार रात लगभग तीन बजे नुसरत (नौ माह) पुत्री सरीफुल्लाह की डायरिया से मौत हो गई। इसके पहले बीते बुधवार को नुसरत की मां शमीमा (45 वर्ष) की भी मौत डायरिया से हो गई थी। नुसरत की बड़ी बहन आफरीन की भी तबीयत खराब थी, लेकिन अब उसके स्वास्थ्य में सुधार है। परिवार में मां-बेटी की मौत से कोहराम मचा हुआ है। इसके अलावा धर्मराज (55 वर्ष) को भी शुक्रवार को उल्टी-दस्त होने लगा।
विज्ञापन

परिजनों ने उन्हें तुलसियापुर चौराहे पर एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, पर तबीयत और खराब होने पर लोग उनको सीएचसी शोहरतगढ़ ले गए। वहां उनका इलाज हो रहा है। परिजनों के मुताबिक, धर्मराज की स्थिति गंभीर बनी हुई है। रेड़वरिया गांव में बाढ़ भी नहीं आई थी। इसके बाद भी डायरिया का फैलना चिंता का विषय है। ग्रामीणों के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में लगातार कैंप कर रही है, पर उसका कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed