फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Girl and teenager who went to bathe in the river died due to drowning

नदी में नहाने गई युवती और किशोरी की डूबने से मौत

Sun, 20 Mar 2022 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Girl and teenager who went to bathe in the river died due to drowning
नदी में नहाने गई युवती और किशोरी की डूबने से मौत
विज्ञापन

जोगिया (सिद्धार्थनगर)। कोतवाली क्षेत्र के हरैया गांव के पास बूढ़ी राप्ती नदी में नहाने गई एक युवती व एक किशोरी की डूबने से मौत हो गई, जबकि दो डूब रहे दो दंपती को लोगों ने बचा लिया। ये लोग होली खेलने के बाद रंग धोने के लिए नदी में नहाने गए थे। इसमें से एक अपने ननिहाल आई थी। गोताखोंरो की मदद से शव को बाहर निकाला गया।
गोरखपुर के नीनाथापा गांव के टोला झरना निवासी आकांक्षा पांडेय (18) दो दिन पहले अपने बुआ के यहां सिद्धार्थनगर जनपद के जोगिया कोतवाली क्षेत्र के हरैया गांव निवासी बबलू पांडेय के घर होली खेलने आई थी। शनिवार को अपनी फुफेरी बहन रिया पांडेय (17) के साथ होली खेली। बताया जा रहा है कि दोपहर में दोनों बड़ी बहन प्रिया एवं जीजा विशाल के साथ गांव के बगल स्थित बूढ़ी राप्ती नदी में नहाने चली गईं। नहाते समय दोनों गहरे पानी में पहुंच गईं और डूबने लगीं।
विज्ञापन

ये देखकर बड़ी बहन ने उन्हें बचाना चाहा, लेकिन नदी में कूदते ही डूबने लगी, तभी उसके जीजा ने हाथ पकड़कर बचाने की कोशिश की तो वह भी डूबने लगे। चारों लोगों को डूबते हुए देख वहां से थोड़ी दूरी पर मछली पकड़ रहे दो व्यक्तियों ने पति-पत्नी को बचा लिया। रिया और आकांक्षा डूब चुकी थीं। ग्रामीणों के घंटों खोजबीन के बाद दोनों को बाहर निकाला। परिवार के लोग इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में जोगिया कोतवाल दिनेश कुमार सरोज ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वे मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो गांवों में मातम पसरा
दोनों की मौत से दो गांव में मातम छा गया है। खुशी का माहौल देखते ही देखते गम में बदल गया। आकांक्षा की मौत से जहां गोरखपुर जनपद के नीनाथापा गांव में परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, दूसरी ओर जोगिया कोतवाली क्षेत्र के हरैया गांव में मातम पसरा हुआ है। उनके घर पहुंचने वाले हर व्यक्ति की आंखें सभी को रोता हुआ देखकर नम हो जा रही थीं। गांव में सन्नाटा छाया रहा।

मौके पर पहुंचे सांसद, विधायक
उनकी मौत की खबर मिलने के बाद सांसद जगदंबिका पाल हरैया गांव पहुंचे। यहां पर उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। इसके साथ ही एसडीएम से वार्ता करके सहायता राशि दिलाने की बात कही। वहीं, सदर विधायक श्यामधनी राही पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचकर परिवार के लोगों से मिले, उन्हें सांत्वना दी।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed