Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Ghats are ready for the Chhath festival; the riverbanks will be illuminated with lights.

Siddharthnagar News: छठ महापर्व के लिए घाट तैयार, रोशनी से जगमगाएंगे किनारे

Thu, 12 Nov 2026 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Ghats are ready for the Chhath festival; the riverbanks will be illuminated with lights.
शहर के जमुआर घाट पर छठ पर्व को लेकर वेदी की रंगाई करते लोग। संवाद
शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा छठ महापर्व, 36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद डूबते और उगते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिले में तैयारियां पूरी हो गई हैं। शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ तीन दिवसीय पर्व का आगाज होगा। इस दौरान व्रती महिलाएं पूरे विधि-विधान से भगवान सूर्य और छठी मइया की पूजा करेंगी। 36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद रविवार को डूबते और सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।
पर्व को लेकर शहर से लेकर गांवों तक उत्साह का माहौल है। घरों में पारंपरिक प्रसाद ठेकुआ और कसार बनाने की तैयारी चल रही है, वहीं बाजारों में सूप, दउरा, फल और पूजन सामग्री की खरीदारी बढ़ गई है। छठ महापर्व को देखते हुए जिले की दो नगर पालिकाओं सिद्धार्थनगर और बांसी तथा नौ नगर पंचायतों में विशेष तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन

नगर निकायों की ओर से पिछले तीन दिनों से घाटों और तालाबों की सफाई कराई जा रही थी। ईओ और अध्यक्षों की अगुवाई में सफाई के साथ ही घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों को भी दुरुस्त कराया गया है। रात और भोर में पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसके लिए घाटों पर रोशनी की व्यवस्था की गई है। कई स्थानों पर रंगीन लाइटों से घाटों को सजाया गया है। साथ ही भजन कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के जमुआर घाट पर भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बस्ती-ककरहवा मार्ग स्थित इस घाट की दीवारों पर आकर्षक चित्रकारी कराई गई है। रंगीन लाइटों से पूरा परिसर जगमगा रहा है। व्रती महिलाओं ने पूजा के लिए वेदियों को अलग-अलग रंगों से सजाया है। कुछ वेदियों पर नाम भी लिखे गए हैं। नदी में पानी कम होने के कारण सुरक्षा के लिहाज से बैरिकेडिंग की गई है। मूर्ति विसर्जन के दौरान जमा कचरे को भी साफ करा दिया गया है। इसी तरह अन्य नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में भी नदी और तालाबों के घाट सजकर तैयार हैं।
-------
बाजार में बढ़ी सूप और दउरा की मांग
छठ पूजा को लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। फल और पूजन सामग्री की दुकानें सज गई हैं। पूजा में 50 से अधिक प्रकार के फल और अन्य सामग्री का इस्तेमाल होता है। इनमें कई ऐसे फल भी शामिल हैं, जिनके नाम से आम लोग कम परिचित हैं। कुछ फल किलो के हिसाब से तो कुछ पीस के हिसाब से बिकते हैं। पूजा सामग्री रखने के लिए सूप और दउरा की खरीदारी सबसे पहले की जा रही है। सिद्धार्थ तिराहे के पास दुकान लगाने वाले आशीष ने बताया कि पूजा की सामग्री बाजार में पहुंच गई है। इस बार कुछ फलों के दाम अधिक हैं। शुक्रवार से खरीदारी में और तेजी आने की उम्मीद है। जिला मुख्यालय के साथ ही तहसील मुख्यालयों पर भी बाजार सज गए हैं।
----------
हर घाट पर तैनात रहेगी पुलिस, सादे कपड़ों में भी होगी निगरानी
छठ घाटों पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक घाट पर संबंधित थाने की पुलिस के साथ महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती रहेगी। अधिकारियों के मुताबिक, प्रमुख घाटों पर 15 से 25 हजार तक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में महिलाओं की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। संबंधित सर्किल के सीओ सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे। इसके अलावा सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी घाटों और आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण करेंगे, ताकि चोरी, छिनैती और महिलाओं के साथ अभद्रता जैसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। ग्रामीण क्षेत्रों में भी जहां पूजा के दौरान अधिक भीड़ जुटने की संभावना है, वहां पुलिस बल तैनात रहेगा।


कोट
छठ पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अलर्ट मोड पर रहेगी। सभी छठ घाटों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी। अधिकारी पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। सभी थानों की पुलिस ड्यूटी पर रहेगी। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगे।
- प्रशांत कुमार प्रसाद, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed