फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   gharaunee banane se logon ko mila maalikaana hak : paal

घरौनी बनने से लोगों को मिला मालिकाना हक : पाल

Sat, 25 Jun 2022 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
gharaunee banane se logon ko mila maalikaana hak : paal
लोहिया कला भवन में स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्रामीण आवासीय अभिलेख (घरौनी) वितरण समारोह में लाभ? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
घरौनी बनने से लोगों को मिला मालिकाना हक : पाल
विज्ञापन

लोहिया कला भवन में ग्रामीण आवासीय अभिलेख वितरण समारोह का आयोजन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से किया उद्घाटन
सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लोक भवन लखनऊ से वर्चुवल रूप से ग्रामीण आवासीय अभिलेख वितरण का उद्घाटन किया। उसके बाद जिले में लोहिया कला भवन में आयोजित समारोह में घरौनी वितरण किया गया। उद्घाटन समारोह में 21 लाभार्थियों को घरौनी वितरण किया गया।
सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार यह संभव हुआ कि आम जनमानस को घरौनी उपलब्ध हो रही है। इससे पहले भूलेख पर जमीन आबादी अथवा बंजर दर्ज रहता था। पहली बार आपको मालिकाना हक घरौनी के स्प में दिया जा रहा है। इस घरौनी से आपकी आर्थिक दिशा में बदलाव आएगा और आसानी से ऋण ले सकते हैं। विधायक जयप्रताप सिंह ने कहा कि आज 11 लाख डिजिटल घरौनी का वितरण किया गया।
विज्ञापन

डीएम संजीव रंजन ने कहा कि ग्रामीण आवासीय अभिलेख (घरौनी) बहुत महत्वपूर्ण है। इसके माध्यम से नागरिक के रूप में अधिकार पत्र मिल रहा है। घरौनी का कार्य ड्रोन कैमरे के माध्यम से पूर्ण किया गया है, जिसमें पूरी पारदर्शिता बरती गई कार्यक्रम के दौरान तहसील नौगढ़ के किशनलाल, संतराम, पूर्णमासी, बलिराज, इसरावती, प्रभावती, विजय प्रकाश, तहसील बांसी के विशुन, राजेंद्र, कृपाल, तहसील शोहरतगढ़ के राम लखन, रामरती, राजेंद्र, लटेरा, लालमन अहिर, तहसील इटवा के अजीजुल हसन, राम बहादुर, मोतीराम एवं तहसील डुमरियागंज के राम शबद, जयप्रकाश, श्यामलाल को घरौनी का वितरण किया गया। इस दौरान सीडीओ जयेंद्र कुमार, एडीएम उमाशंकर, एसडीएम नौगढ़ प्रदीप यादव, तहसीलदार राम ऋषि रमन, लेखपाल रामकरन गुप्ता, विनय कुमार पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed