{"_id":"6799215b39c2e5be0d03c511","slug":"get-as-many-cases-as-possible-resolved-in-lok-adalat-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-131416-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: लोक अदालत में अधिक से अधिक मामले निस्तारित कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: लोक अदालत में अधिक से अधिक मामले निस्तारित कराएं
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अरविंद राय की अध्यक्षता में आठ मार्च 2025 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्री-ट्रायल बैठक हुई।
बैठक में मोटर दुर्घटना से संबंधित क्लेम पिटीशन मामलों को अधिक से अधिक संख्या में निस्तारित किए जाने को निर्देशित किया गया। पीठासीन अधिकारी ने उपस्थित पक्षकारों को यह जानकारी दी कि लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य न्यायिक प्रक्रिया को सरल, सुलभ और त्वरित बनाना है। यह प्रक्रिया विवाद को अदालत में लंबी सुनवाई तक ले जाने के बजाय एक आपसी सहमति से हल करने का अवसर प्रदान करती है। प्री-ट्रायल के लिए कुल 42 पत्रावलियां नियत की गयी थी जिसमें पक्षकारगण व उनके अधिवक्ता के साथ-साथ बीमा कंपनी के अधिवक्ता उपस्थित रहे। संवाद
⬬