{"_id":"684c6611d19134b9aa0b3cf8","slug":"generals-condition-worsens-as-there-is-no-ticket-in-reservation-increased-problems-for-passengers-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-139285-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रिजर्वेशन में टिकट नहीं जनरल की भी हालत खराब, यात्रियों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रिजर्वेशन में टिकट नहीं जनरल की भी हालत खराब, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन सिद्धार्थनगर पर ट्रेन में चढ़ने के लिए धक्का मुक्की करते यात्री। संवाद
-उमस से यात्रियों का हो रहा हाल बेहाल, जीआरपी व आरपीएफ की बढ़ी गश्त
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में यात्रियों का आवागमन बढ़ गया है। आरक्षित सीटों पर अन्य यात्रियों का कब्जा हो रहा है। जनरल कोच में भी यात्रियों का हाल बेहाल है। गर्मी की वजह से यात्रियों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। रेलवे स्टेशन पर आने वाले मरीजों को ट्रेन में यात्रा करते समय भीड़ से अधिक परेशानी बढ़ रही है।
भीषण गर्मी ने जहां आम लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है, वहीं दूसरी ओर रेल यात्रियों की भी परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। इससे अब लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है। खासतौर पर इस समय ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों की हालत काफी खराब है। गर्मी की वजह से डीहाईड्रेशन की शिकायत से लोगों की हालत बिगड़ रही है। स्टेशन पर आने से लेकर ट्रेन में सफर करने तक यात्रियों को उमस भरी गर्मी का शिकार होना पड़ रहा है। जनरल कोच में संख्या अधिक होने से यात्रियों को अफनाहट और घबराहट भी महसूस हो रही है।
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे विभाग पूरी तरह से तत्परता भी दिखा रहा है, लेकिन बढ़ती उमस व सूर्य की तपिश से हर जगह लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी से बचने के लिए लोग अन्य जगहों पर घूमने जा रहे हैं। ट्रेन में टिकट नहीं मिल पाने से वह जनरल से ही सफर कर रहे हैं, जिससे यात्रियों की भीड़ और भी बढ़ रही है। जिले से होकर मुबंई, गुजरात तक जाने वाली ट्रेन में जुलाई तक टिकट नहीं है। जबकि खिड़की पर भी टिकट नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -
जनरल कोच की हालत अधिक खराब
इस समय गर्मी और तपिश से बचने के लिए लोग ठंडे प्रदेशों की तरफ रुख कर रहे हैं, जिससे ट्रेनों में भीड़ ज्यादा बढ़ रही है। भीड़ के चलते जनरल कोच का काफी बुरा हाल है। यहां पर लोग सीट भी नहीं मिल पा रही है। वहीं स्टेशन पर बढ़ती यात्रियों की भीड़ से जीआरपी और आरपीएफ की सक्रियता दिखाई दे रही है। रोजाना रात को आरपीएफ और जीआरपी की टीम कांबिंग करने में लगी है। भागते हुए ट्रेन पकड़ने या फिर चलती ट्रेन से उतरने वालों को सावधान कर रही है।
-- -- -- -- -
वर्जन
कई दिनों से गर्मी और भी बढ़ गई है। ऐसे में तापमान बढ़ने से यात्री गर्मी से राहत पाने व छुट्टी मनाने के लिए अन्य प्रदेश में जा रहे हैं, जिससे ट्रेन में भीड़ बढ़ी है। यात्रियों की सुविधा के लिए जीआरपीएफ व आरपीएफ की टीम पूरी तरह से सक्रिय है।
-डीके उपाध्याय, स्टेशन अधीक्षक, सिद्धार्थनगर