{"_id":"67bb5b8715e842918a0dc857","slug":"general-budget-will-prove-to-be-a-boon-for-the-needy-mp-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-132959-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित होगा आम बजट : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित होगा आम बजट : सांसद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत किया गया केंद्रीय बजट समाज के हर वर्ग के लिए वरदान साबित होगा।
यह बजट अंत्योदय के लिए समर्पित है। इससे देश से गरीबी मिट जाएगी। वहीं जरूरतमंद लोगों को आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।
यह बातें रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सांसद जगदंबिका पाल ने कहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने बजट में करदाताओं को राहत प्रदान किया गया है। 12 लाख तक की आयकर मुफ्त करके सरकार ने मध्यम वर्ग के हित में ऐतिहासिक काम किया है।
किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर दिया है, फसल बीमा योजना का विस्तार किया है। इससे किसानों के आय में इजाफा होगा। जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा कि केंद्रीय बजट विकास को बढ़ावा देने वाला बजट है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगुवाई में भारत के लिए विराट संकल्प को पूरा करने के लिए एक मजबूत नींव का निर्माण करेगा। संवाद