फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   GBCA won with Abhay's century

Siddharthnagar News: अभय के शतक से जीबीसीए ने मारी बाजी

Sun, 28 Apr 2024 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 28 Apr 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
GBCA won with Abhay's century
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्टेडियम व गौतम बुद्ध क्रिकेट अकादमी के बीच एक दिवसीय क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें गौतम बुद्ध क्रिकेट अकादमी ने स्टेडियम को पांच विकेट से हराया। गौतम बुद्ध क्रिकेट अकादमी की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अभय सिंह ने 101 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन

स्टेडियम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवरों में आठ विकेट खोकर 240 रन बनाएं। इसमें मोहम्मद तालिब ने 54 रन, अशोक कुमार ने 40 रन व शिव वर्मा ने 25 रनों का योगदान दिया। गौतम बुद्ध क्रिकेट अकादमी के तरफ से बाॅलिंग करते हुए आशीष चौधरी ने दो विकेट व अक्षत सिंह, अतशामुद्दीन व प्रियांशु अग्रहरि ने एक-एक विकेट चटकाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गौतम बुद्ध क्रिकेट अकादमी ने 29 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। इसमें शानदार बल्लेबाजी करते हुए अभय सिंह ने 101 रन, अर्जुन साहनी ने 67 रन, प्रियांशु अग्रहरि ने 15 रन का योगदान दिया। स्टेडियम की तरफ से बॉलिंग करते हुए अश्मित सिंह ने दो विकेट व शिव व वासफाग ने एक विकेट लिया। इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करने के लिए अभय सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री, विवेक त्रिपाठी, विपिन त्रिपाठी, सागर पाल, शिवम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed