फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   gbca won match

Siddharthnagar News: जीबीसीए रेड ने मारी बाजी

Thu, 06 Jun 2024 03:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 06 Jun 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
gbca won match
फोटो-
विज्ञापन

तीन विकेट लेने वाले को चुना गया मैन ऑफ द मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में जीबीसीए रेड व जीबीसीए ब्लू के बीच एक दिवसीय क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें जीबीसीए रेड ने जीबीसीए ब्लू को 13 रनों से मैच हरा दिया।
टाॅस जीतकर गौतम बुद्ध क्रिकेट अकादमी रेड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में से 33.4 ओवर में 10 विकेट गंवाकर 207 रन बनाए। जिसमें सौरभ ने 44 रन, आयुष ने 33 रन व अमित ने 23 रनों का योगदान दिया। गौतम बुद्ध क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आर्दश, अभिराज व सूर्यकांत ने दो-दो विकेट चटकाएं।
विज्ञापन

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी गौतम बुद्ध क्रिकेट अकादमी ब्लू 34.1 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 194 रनों पर सिमट गई। इससे गौतम बुद्ध क्रिकेट अकादमी रेड ने 13 रनों से मैच को जीत लिया। जीबीसीए ब्लू के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सफिकूर ने 40 रन, अर्जन ने 37 रन व कृष ने 29 रनों का योगदान दिया। गौतम बुद्ध क्रिकेट अकादमी रेड की तरफ से बालिंग करते हुए आयुष ने तीन, बुद्धा व शब्बीर ने दो-दो विकेट चटकाएं। आयुष को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री, विवेक मणि त्रिपाठी, विपिन मणि त्रिपाठी, शनि, पवन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed