{"_id":"64a3111b2413761062032a59","slug":"gautam-budh-nagar-topper-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-853-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गौतमबुद्धनगर अव्वल, सैफई दूसरे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गौतमबुद्धनगर अव्वल, सैफई दूसरे स्थान पर
Mon, 03 Jul 2023 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 03 Jul 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्थित तरणताल में आयोजित तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेती खिलाड़ी। सं
राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का समापन, खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मनोबल, पहनाया पदक
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में गौतमबुद्ध नगर के खिलाड़ी सब पर भारी पड़े। जबकि स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई की टीम दूसरे स्थान पर रही। स्वीमिंग पूल के पवेलियन के सामने रविवार को आयोजित समापन समारोह में खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने पदक पहनाहर, ट्राॅफी देकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।
प्रतियोगिता में गौतम बुद्धनगर की टीम को चार और स्पोट्र्स कॉलेज सैफई की टीम को दो खिताब मिला। चैपिंयनशिप का खिताब पाने वाली टीम में गौतम बुद्धनगर के क्षितिज गोयल का चार स्वर्ण सहित एक नया रिकॉर्ड एवं सुहानी जैन को पांच स्वर्ण पदक सहित दो नए रिकॉर्ड, झांसी की जिया यादव को पांच स्वर्ण पदक सहित दो नए रिकॉर्ड, गौतमबुद्धनगर की अमेरिस पटेल को पांच स्वर्ण पदक सहित चार नए रिकॉर्ड, स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के यथार्थ सिंह यादव एवं अजीत यादव को पांच-पांच स्वर्ण पदक हासिल करने पर सम्मानित किया गया। तैराकी के सीनियर प्रभात मिश्रा, सुशांत सक्सेना, राजेश शर्मा एवं संदीप मिश्रा ने टेक्निकल टेबल पर भूमिका निभाई।
...
निराश न हो खिलाड़ी, सरकार आपके साथ : खेल मंत्री
समारोह में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार खेल और खिलाड़ियों के हित में कई अहम निर्णय लिए गए हैं। खेल नीति के तहत दो प्रतिशत सरकारी नौकरी में आरक्षण देने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को निराश नहीं होना चाहिए। सतत प्रयास करना चाहिए। सरकार आपके साथ खड़ी है। उभरते खिलाड़ियों को तरक्की का प्लेटफार्म दिया जाएगा।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष व बांसी के विधायक जय प्रताप सिंह ने स्वागत करते हुए स्पोट्र्स स्टेडियम से जुड़े बिंदुओं पर मांग पत्र सौंपा। तैराकी संघ के प्रदेश सचिव रवीन कपूर, सीडीओ जयेंद्र कुमार, नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष गोविंद माधव, भाजपा के जिला संयोजक कन्हैया पासवान, तैराकी संघ के जिला सचिव अभय प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया।
जिला क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री ,क्रीड़ा अधिकारी बस्ती संजय शर्मा, खेल प्रशिक्षक देवेंद्र कुमार पांडेय, रत्नेश सिंह, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, ईशांक सिंह, विपिन त्रिपाठी, राज लक्ष्मी एवं सुमन सिंह मौजूद रहीं।