{"_id":"614a09128ebc3e68a66db5c0","slug":"ganpati-bappa-moria-next-year-you-come-early-echoed-idols-were-immersed-siddharthnagar-news-gkp410067187","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘गणपति बप्पा मोरिया अगले वर्ष तू जल्दी आ’ गूंजा, प्रतिमाओं का किया गया विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘गणपति बप्पा मोरिया अगले वर्ष तू जल्दी आ’ गूंजा, प्रतिमाओं का किया गया विसर्जन
विज्ञापन
शहर के जमुआर पुल पर गणेश प्रतिमा को विसर्जित करने ले जाते युवक।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘गणपति बप्पा मोरिया अगले वर्ष तू जल्दी आ’ गूंजा, प्रतिमाओं का किया गया विसर्जन
सिद्धार्थनगर। शहर में रखी गई गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन सोमवार रात को किया गया। दस दिनों से प्रतिमाएं रखी गई थीं। शहर में अलग-अलग स्थानों पर 10 पंडालों में गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं।
वन विभाग कालोनी में श्री बाल गणेश कमेटी की ओर से स्थापित प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी रही। कमेटी से जुड़े मुकेश, राघवेंद्र, दिव्यांशु, आकाश, मनीष, संत कुमार वर्मा, कन्हैया पासवान, अमन जायसवाल आदि ने शहर के उत्तरी छोर पर स्थित जमुआर घाट पर गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की टोली भगवा रंग के गमछे लेकर चल रही थी। सभी लोग भगवान गणेश के जयकारे के साथ गणपति बाप्पा मोरेया के नारे लगा रहे थे।
शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्थापित की गई गणेश प्रतिमाओं का विधि विधान से पूजा करने के बाद शोभा यात्रा निकालकर देर शाम नदी में विसर्जित कर दिया गया। युवाओं की टोली ‘गणपति बप्पा मोरिया अगले वर्ष तू जल्दी आ’ के नारे भी लगाए। गणेश पूजन में भारी संख्या में श्रद्धालु पूजा करने के लिए पंडालों में उमड़ रहे थे।