फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Gang snatching busted, five arrested including four women

Siddharthnagar News: झपटमारी गिरोह का पर्दाफाश, चार महिलाएं समेत पांच गिरफ्तार

Tue, 19 May 2026 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Gang snatching busted, five arrested including four women
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने झपटमारी की घटना में शामिल चार महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक पीली धातु की चेन तथा घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है। सभी आरोपी गोरखपुर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

एएसपी सुशील कुमार सिंह ने मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइंस में घटना का खुलासा करते हुए पूरी जानकारी दी। एएसपी ने बताया कि कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान राजेश यादव निवासी बाछापार थाना बड़हलगंज, गोरखपुर, अनिता पत्नी राकेश लक्ष्मीपुर थाना बड़हलगंज, मुस्कान उर्फ आंचल पत्नी मेजर लक्ष्मीपुर थाना बड़हलगंज, आरती पत्नी राजकुमार कोहरा थाना गोला तथा नेहा पत्नी विकास लखनापार थाना बड़हलगंज शामिल हैं। सभी महिला आरोपी गोरखपुर की रहने वाली हैं। घटना 15 मई की सुबह करीब 8:30 बजे की है।
विज्ञापन

भुजैनी निवासी सचिदानंद त्रिपाठी की पत्नी रीता त्रिपाठी महादेवा बाजार, बस्ती रिश्तेदारी में जा रही थीं। रास्ते में कांटे पुलिस चौकी के आगे बूधा प्राइमरी स्कूल के पास ई-रिक्शा में पहले से बैठीं तीन महिलाओं ने उनसे धक्का-मुक्की करते हुए चेन छीन ली और फरार हो गईं। कुछ दूरी पर पहले से खड़ी सफेद रंग की कार में बैठकर सभी भाग निकली थीं। पीड़ित की तहरीर पर थाना कोतवाली खलीलाबाद में प्राथमिकी दर्ज की गई। जांच और साक्ष्य संकलन के दौरान पुलिस ने धारा की बढ़ोतरी करते हुए विवेचना आगे बढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उनका एक संगठित गिरोह है, जो ई-रिक्शा, टेंपो और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं को निशाना बनाकर गले की चेन झपट लेता है। गिरोह के सदस्यों के आने-जाने के लिए वाहन की व्यवस्था राजेश यादव करता था। प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दूबे के नेतृत्व में गठित टीम ने सोमवार को सूती मिल मगहर के दक्षिणी तिराहे के पास मोहम्मदपुर कठार से सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनको न्यायालय भेज दिया है। जहां से सभी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed