{"_id":"633c81d09c372872d11a3041","slug":"fruits-distributed-in-pooja-pandal-siddharthnagar-news-gkp452909113","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजा पंडाल में फलाहार कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूजा पंडाल में फलाहार कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन
साड़ी तिराहे पर आयोजित भंडारे में शामिल लोग। विज्ञप्ति
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूजा पंडाल में फलाहार कार्यक्रम आयोजित
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन जिला इकाई की ओर से राम जानकी मंदिर के सामने स्थापित श्री श्री नवसंघ दुर्गा पूजा पंडाल में फलाहार कार्यक्रम आयोजित किया गया। देर रात तक श्रद्धालुओं में संगठन के पदाधिकारियों ने फल वितरण किया।
नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर संगठन के पदाधिकारियों की ओर से विधि-विधान से पूजन-अर्चन व आरती की जा रही है। संगठन के जिलाध्यक्ष अजय कसौधन ने कहा इस तरह के आयोजन से समाज में सौहार्द को मजबूती मिलती है। लोगों में समरसता का भाव जगता है। सामाजिक संस्कृति को बचाने के लिए समय-समय पर इस तरह का आयोजन किया जाता है। इस दौरान प्रदेश कार्य समिति सदस्य व जिला प्रभारी संजय कसौधन, महामंत्री भीमचंद कसौधन, करुणेश जायसवाल, राम स्वरूप अग्रहरि, उमेश साहू, रिजवानुल्लाह, ओम प्रकाश मौजूद थे।
श्रीराम जानकी मंदिर में हुआ फलाहार
शोहरतगढ़। फलाहार कार्यक्रम आपसी भाईचारा को बढ़ावा देता है। ऊंच-नीच, जाति-पाति का भेदभाव खत्म हो जाता है। ये बातें सोमवार शाम को श्रीराम जानकी मंदिर में आयोजित फलाहार कार्यक्रम में सांसद जगदंबिका पाल ने कहीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शारदीय नवरात्रि में श्रीराम जानकी मंदिर में पिछले बीस वर्षों से फलाहार कार्यक्रम होता चला आ रहा है। विधायक विनय वर्मा ने कहा कि फलाहार आयोजन लोगों को आपस में जोड़ता है। भेदभाव त्याग कर हम सभी को धार्मिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए।
कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव, विधायक श्याम धनी राही, नगर पंचायत चेयरमैन बबिता कसौधन, रमेश गुप्ता, प्रधानाचार्य डॉ नलिनीकांत मणि त्रिपाठी ने संबोधित किया।
संचालन सौरभ गुप्ता ने किया। इस दौरान महंत बलराम दास, बृजमोहन दास, घनश्याम गिरि, अजय सिंह, बालमुकुंद वर्मा, घनश्याम गुप्ता, सीओ जयराम, थानाध्यक्ष पंकज पांडेय मौजूद थे।