{"_id":"68c6ff2e89c037eca00b0947","slug":"friends-killed-the-teenager-for-not-paying-the-loan-amount-of-12-thousand-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-144649-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: उधार के 12 हजार रुपये न देने पर दोस्तों ने ही की थी किशोर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: उधार के 12 हजार रुपये न देने पर दोस्तों ने ही की थी किशोर की हत्या
Sun, 14 Sep 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 14 Sep 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में हत्या आरोपी के बारे में जानकारी देते एसपी डॉ. अभिषेक महाजन। स्रोत पुलिस
सिद्धार्थनगर। ग्राम बनुहिया बुजुर्ग थाना खेसरहा निवासी 11वीं के छात्र आकाश गुप्ता की हत्या उधार के 12 हजार रुपये न चुकाने और प्रेम-प्रसंग में उसके दोस्तों ने ही की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों शैलेश यादव निवासी पचमोहनी थाना खेसरहा व निखिल राय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया।
रविवार को पुलिस लाइन में एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने मामले का पर्दाफाश किया। एसपी ने बताया कि क्षेत्र के खेसरहा थाना क्षेत्र के बेलउख के पास विशम्भर राय के बाग में किशोर की निर्मम हत्या कर दी गई थी। शव की शिनाख्त 16 वर्षीय आकाश गुप्ता पुत्र लालमन गुप्ता निवासी ग्राम बनुहिया बुजुर्ग थाना खेसरहा के रूप में हुई।
परिजनों की तहरीर पर दो लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया गया था। मामले का पर्दाफाश करने के लिए एसओ खेसरहा अनूप कुमार मिश्र की टीम और एसओजी प्रभारी जीवन त्रिपाठी टीम के साथ मामले की जांच में लगे थे।
विज्ञापन
इसी बीच रविवार को मुखबिर की सूचना पर शैलेश यादव निवासी पचमोहनी थाना खेसरहा और शनिवार रात पचमोहनी प्राइमरी स्कूल के पास से निखिल राय को सुहई कनपुरवा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल व मृतक के सोने की चेन बरामद कर लिया गया है। इसमें लूट की धारा बढ़ाई गई है। पकड़ने वाली टीम को 15 हजार रुपये का इनाम दिया गया।