फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   friend of husband arrested in murder

Siddharthnagar News: महिला की हत्या में शामिल पति का दोस्त गिरफ्तार

Mon, 05 Dec 2022 07:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
friend of husband arrested in murder
महिला की हत्या में शामिल पति का दोस्त गिरफ्तार
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। नेपाल की रहने वाली सरोज कर हत्या का रविवार को मोहाना पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। हत्या में शामिल मृतका के पति के दोस्त को पुलिस ने उसके घर से दबोच लिया। पहली पत्नी की हत्या का विरोध करने पर सरोज की हत्या की बात सामने आई है। पूछताछ करके पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
एसओ मोहाना संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 28 नवंबर को क्षेत्र के डफालीपुर गांव के एक बाग में हत्या करके पेड़ की डाल के सहारे फंदे से महिला को लटका दिया गया था। पुलिस उसकी शिनाख्त की कोशिश में जुटी थी। नेपाल की महिला के होने के शक पर पुलिस टीम नेपाल में भी गई थी। इसी बीच एक महिला ने अपनी बेटी होने की बात कही और दामाद पर हत्या करके शव को लटका देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर हत्या का केस दर्ज करके जांच शुरू की गई तो पता चला कि इसमें एक व्यक्ति और शामिल है, जो उसका दोस्त है। उसकी पहचान इंद्रेश उर्फ गादुर निवासी लोधपुरवा थाना मोहाना के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए लग गई। रविवार को मुखबिर की सूचना पर उसे घर से पकड़ लिया गया। जबकि आरोपी पति संजय निवासी मायादेवी गांव पालिका वार्ड नौ धमौली टोल थाना सुर्यपुरा जिला रुपन्देही नेपाल की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए कर दी सरोज की हत्या
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में इंद्रेश उर्फ गादुर ने बताया कि संजय ने इससे पहले एक और शादी की थी। उसने अपनी पहली पत्नी की भी हत्या कर दी थी। उसने अपनी पहली शादी के बारे में छुपाकर दूसरी शादी सरोज से की थी। जब पहली शादी की बात सरोज और उसके परिवार वालों को पता चली तो उसके परिवार वाले संजय का विरोध करने लगे। इस बात से वह आहत रहता था। 28 नवंबर को संजय अपनी पत्नी सरोज को मेला दिखाने के बहाने लेकर आया था। हमारी योजना पहले से तैयार थी। हम दोनों ने सरोज की हत्या करके उसके शव को डफालीपुर के पास पेड़ से लटका दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed