{"_id":"574c75014f1c1b7a28109784","slug":"free-registration-in-the-camp-of-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंप में किसानों का निशुल्क पंजीकरण हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंप में किसानों का निशुल्क पंजीकरण हुआ
अमर उजाला ब्यूूराे सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 30 May 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
बहेरिया गांव में किसानों का पंजीकरण करते कृषि विभाग के कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र व राज्य सरकार के संयुक्त पहल पर किसानों को बीज खरीद पर सब्सिडी का सीधा लाभ दिलाने के लिए पंजीकरण तहत कृषि विभाग की ओर से सोमवार को डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के बहेरिया गांव में कैंप लगाकर किसानों का निशुल्क पंजीकरण किया गया।
किसान तकनीकी सहायक एसके गौरी ने पंजीकरण से किसानों को मिलने वाले लाभ की जानकरी दी। कैंप में एसके गौरी ने कहा कि कृषि विभाग की बेबसाइट पर किसानों का पंजीकरण हो जाने से उन्हें मौजूदा खरीफ सीजन में शंकर बीज के खरीद पर 130 रुपया प्रति किलो की दर से सब्सिडी किसानों के खातों में सीधे जाएगी।
इसके अलावा पंपसेट की खरीद पर 10 हजार, स्प्रे मशीन की खरीद पर 50 फीसदी छूट देने की योजना है। जिसका लाभ किसान विभाग के कर्मचारियों से संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं। अब तक सिद्धार्थनगर जिले में 56 हजार 300 किसानों का पंजीकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान दिलीप पांडेय उर्फ छोटे ने कहा कि किसान कहीं भी किसी भी जनसेवा केंद्रों व लोकवाणी केंद्रो पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके बदले उन्हें जन सेवा या लोकवाणी केंद्रों पर कोई भुगतान नहीं करना होगा।
अगर कोई रजिस्ट्रेशन के बदले फीस मांगता है तो उसकी शिकायत डुमरियागंज तहसीलदार से कर सकते हैं। उस पर विधिक कार्रवाई होगी। इस दौरान बजरंगी दुबे, जनार्दन प्रसाद, राम अचल यादव, सीताराम पांडेय, कमलापति पांडेय, रामानंद वर्मा, सुरेश गुप्ता, चिनमुन यादव, बालजी द्विवेदी, बिहारी, वशिष्ठ पांडेय आदि मौजूद रहे।