फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   free bus service : passengers increased on festival

बसों का फेरा बढ़ाया, फिर भी करना पड़ा इंतजार

Thu, 11 Aug 2022 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
free bus service : passengers increased on festival
सिद्धार्थनगर रोडवेज प​रिसर में लगी यात्रियों की भीड़। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बसों का फेरा बढ़ाया, फिर भी करना पड़ा इंतजार
विज्ञापन

परिवहन निगम ने रक्षाबंधन पर बहनों के लिए शुरू की दो दिन की मुफ्त बस यात्रा सेवा
सिद्धार्थनगर। भाइयों को राखी बांधने बृहस्पतिवार को घर से निकलीं बहनों को रोडवेज स्टेशन पर बसों का इंतजार करना पड़ा। परिवहन निगम के अनुसार, बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं, लेकिन बहनों के उत्साह के आगे निगम की तैयारियां कम पड़ गईं।
सिद्धार्थनगर डिपो में दोपहर 12:20 बजे 60 से 70 लोगों को बसों का इंतजार था। जैसे ही बस आ रही थी, सीटें भर जा रही थीं। सर्वाधिक सवारियां गोरखपुर रूट की रहीं। निगम का कहना है कि गोरखपुर रूट पर प्रतिदिन पांच बसें चलाई जा रही थीं, लेकिन बृहस्पतिवार को दस बसों को गोरखपुर भेजा गया। इसी प्रकार बस्ती-संतकबीरनगर व अन्य जिलों में जाने वाले यात्रियों को आसानी से बस नहीं मिली।
विज्ञापन

शिवपुरी कॉलोनी की सीमा चौधरी ने बताया कि उन्हें बस्ती जाना है। आधा घंटा से बस का इंतजार कर रही हूं। शहर की शालिनी श्रीवास्तव एवं शीला पांडेय को गोरखपुर जाना था। उन्होंने बताया कि वे 50 मिनट से बस का इंतजार कर रही थीं, एक बस आई, लेकिन रुकते ही सीटें भर गईं। इसी प्रकार बभनी की ऊषा पांडेय को ककरहवा जाने के लिए बस का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम जगदीश प्रसाद ने बताया कि डिपो में 43 बसें हैं। सभी बसें चलाई जा रही हैं। अचानक यात्रियों की संख्या बढ़ जाने से कुछ देर इंतजार करना पड़ा। गोरखपुर रूट पर सवारियों की संख्या अधिक थी तो फेरा बढ़ा दिया गया। बहनों को सुविधाजनक निशुल्क यात्रा कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed