फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   fraudiar caught

खातों से पैसा निकालने वाला ग्राहक सेवा संचालक गिरफ्तार

Fri, 25 Oct 2019 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
fraudiar caught
डुमरियागंज - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
फोटो कैप्शन-25 एसडीएन 80श्च- भवानीगंज पुलिस की गिरफ्त में ग्राहक सेवा केंद्र संचालक शुभम पांडेय।
विज्ञापन

खातों से रुपये निकालने वाला ग्राहक सेवा संचालक गिरफ्तार
भवानीगंज थाना क्षेत्र के सिलोखरा चौराहे पर पकड़ा गया
अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज। बयारा गांव के करीब दो दर्जन खाताधारकों के खातों से बिना सूचना के लाखों रुपये निकालकर ग्राहक सेवा केंद्र संचालक भाग गया था। पीड़ित खाताधारकों की तहरीर पर आरोपी ग्राहक सेवा केंद्र संचालक पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर उसे पुलिस ढूंढ रही थी। इस बीच मुखबिर की सूचना पर केंद्र संचालक को सिलोखरा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया।

भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा गांव निवासी शुभम पांडेय करीब पांच साल से अपने ही चौराहे पर सेंट्रल बैंक द्वारा संचालित ग्राहक सेवा केंद्र चला रहा था। करीब एक पखवारे से बैंक बंद होने के कारण खाताधारक लेनदेन करने के लिए ग्राहक सेवा केंद्र का चक्कर लगा रहे थे। खाताधारक इंद्रावती, दिलशाद, आमीना, इकरा खातून, ह्रदयराम, जरीना बेगम, सायमा खातून आदि सहित करीब दो दर्जन खाताधारक बेंवा चौराहा स्थित सेंट्रल बैंक में जाकर अपना-अपना खाता चेक करवाए तो खाते में रुपये न होने के बात सुनकर सभी दंग रह गए। पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर संचालक की तलाश में टीम जुटी थी। शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना मिली कि केंद्र संचालक सिलोखरा चौराहे पर खड़ा है। सूचना मिलते ही एसआई शिवकुमार व अमरनाथ हमराही सिपाहियों के साथ सिलोखरा चौराहे के पास से शुभम को गिरफ्तार किया। इसके बाद शुभम को जेल भेज दिया गया। भवानीगंज थानाध्यक्ष हरिनारायण दीक्षित ने बताया कि संचालक के खिलाफ जालसाजी व रुपये गबन करने से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ग्राहक सेवा केंद्र संचालक को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed