फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Four thousand patients arriving daily in government hospitals

सरकारी अस्पतालों में प्रतिदिन पहुंच रहे चार हजार मरीज

Tue, 07 Sep 2021 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Four thousand patients arriving daily in government hospitals
जिला अस्पताल में पर्ची कटवाने के लिए मरीजों की लगी लंबी कतार। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
सरकारी अस्पतालों में प्रतिदिन पहुंच रहे चार हजार मरीज
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बदले मौसम के बीच सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। एक सप्ताह से मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। संयुक्त जिला चिकित्सालय में 1500 समेत जिले के अन्य सीएचसी, पीएचसी में 2500 मरीज प्रतिदिन इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें सर्वाधिक संख्या बुखार से पीड़ितों की है। संक्रमित होने वालों में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं शामिल हैं।
संयुक्त जिला चिकित्सालय के ओपीडी में बीते एक सप्ताह से मरीजों की संख्या में तीन गुना बढ़ोतरी हुई है। पहले जहां लगभग पांच सौ पर्ची कटती थी, अब 1500 के आसपास कट रही है। हर चिकित्सक के कक्ष में मरीजों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। बाल रोग विशेषज्ञ के कमरे में बच्चों, स्त्री रोग विशेषज्ञ के कमरे में महिलाओं, फिजिशयन के कमरे में 18 वर्ष के ऊपर उम्र के मरीज इलाज के लिए जूझ रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार, इस समय सर्वाधिक मरीज बुखार से पीड़ित हैं। फिजिशयन डॉ. सीबी चौधरी का कहना है कि बुखार से पीड़ित रोगियों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन

दवा के साथ सावधानी ही बेहतर इलाज है। वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय गुप्ता ने कहा कि वायरल का असर लोगों की आंखों पर भी असर पड़ रहा है। प्रतिदिन 150 मरीज आ रहे हैं। नाक, कान और गला रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि एक सप्ताह से मरीजों की संख्या बढ़ी है। पहले जहां सौ के करीब आते थे, अब दो सौ के आसपास पहुंच रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एसएल पटेल ने बताया कि बच्चों में भी वायरल बुखार का असर तेजी से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी पर पहुंचे रहे डेढ़ सौ मरीज
शोहरतगढ़। वायरल बुखार के करीब सौ मरीज प्रतिदिन शोहरतगढ़ सीएचसी पर आ रहे हैं। मंगलवार को 150 मरीजों का इलाज हुआ है। क्षेत्र के परसोहिया, बगुलहवा, लेदवा, गुलरी, अकरा, गोलौहरा, चिल्हिया, जोखवालिया, झरूआ, महदेवा नानकार, सेमरा, डोहरिया आदि गांवों में लगभग हर घर में वायरल बुखार के मरीज हैं। सबसे अधिक बच्चे इसकी चपेट में हैं। अधीक्षक पंकज वर्मा ने बताया कि सीएसची पर सुबह आठ बजे से दो बजे तक 150 मरीजो की जांच कराकर उपचार किया गया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में डॉक्टरों की टीम डायरिया, बुखार आदि संक्रमण के मरीजों में जांच कर दवा का वितरण कर रही है।
अस्पताल में जांच की व्यवस्था नहीं
शोहरतगढ़ सीएसची में बीमारियों की ब्लड जांच की उचित व्यवस्था नहीं है। मरीज प्राइवेट सेेंटर पर जांच करवाने के लिए मजबूर हैं। ललिता, गरिमा, कोहू, अंशिका, सोमई, नूरजहां, आशा देवी, फातिमा ने बताया कि सीएचसी पर डॉक्टर को दिखाने के बाद संक्रमण की पहचान के लिए ब्लड की जांच की अस्पताल में समुचित व्यवस्था नहीं होने पर प्राइवेट पैथालॉजी में जांच करानी पड़ी। अधीक्षक ने बताया कि अस्पताल में सारी सुविधा मौजूद हैं। सभी उपकरण संचालित है।

इटवा और बढ़नी में भी मरीजों की संख्या बढ़ी
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा में भी मरीजों की संख्या पहले की अपेक्षा बढ़ गई है। प्रतिदिन तीन सौ मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें अधिकांश वायरल बुखार के मरीज हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी में भी मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। यहां भारतीय क्षेत्र के साथ ही पड़ोसी देश नेपाल के भी मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। पहले जहां सौ से कम आते थे, वहीं अब डेढ़ सौ के तकरीबन प्रतिदिन आ रहे हैं। इनमें वायरल बुखार के मरीज ज्यादा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed