{"_id":"63e5409a100ce40240017956","slug":"four-students-performed-brilliantly-in-jee-mains-siddharthnagar-news-c-7-1-48574-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: जेईई मेंस में चार विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: जेईई मेंस में चार विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन
Fri, 10 Feb 2023 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 10 Feb 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल के चार विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
धेंसा। जेईई मेंस परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सफल हुए गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल के चार विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का बृहस्पतिवार को स्वागत किया गया। इस आयोजन से अन्य छात्र-छात्राओं को भी कुछ बेहतर करने की प्रेरणा मिली।
स्कूल के छात्र शिवांक शुक्ल 94.7, अवनीश यादव 94.62, शिवांग पांडेय 93.56 एंव अनुराग सिंह 91.92 परसेंटाइल प्राप्त किया है। चेयरमैन गंगासागर रॉय सफल विद्यार्थियों ने उनके बेहतर भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन के आधार पर सफल विद्यार्थी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग में दाखिला ले सकेंगे। सफल विद्यार्थी अब भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में दाखिले के लिए प्रस्तावित ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) एडवांस्ड का आवेदन फार्म भर सकेंगे। जेईई एडवांस्ड में सफलता के बाद काउंसिलिंग के जरिये आईआईटी में दाखिला ले सकेंगे। इस अवसर पर डायरेक्टर सौरभ राय, अमित राय, एकेडमिक हेड सुनील पांडेय, प्रधानाचार्य एमडी डोनी, अभिषेक, दिवाकर शुक्ल, अवनीश यादव, अजय पांडेय आदि मौजूद रहे।