{"_id":"61eae3c4dbd3dc3ca626dbd6","slug":"four-people-was-injured-in-attack-siddharthnagar-news-gkp424401023","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला, चार लोग गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला, चार लोग गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला, चार लोग गंभीर
त्रिलोकपुर क्षेत्र के ग्राम छगड़िहवा के टोला बेलभरिया का मामला
गांव के ही 10 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज, तलाश जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिस्कोहर। पुरानी रंजिश में बृहस्पतिवार रात त्रिलोकपुर क्षेत्र के ग्राम छगड़िहवा के टोला बेलभरिया में फसल की रखवाली करने खेत में गए एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला हो गया। उसे बचाने गए तीन भाई भी धारदार हथियार के हमले में घायल हो गए। इसमें एक की हालत गंभीर है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गांव के ही 10 लोगों के विरुद्ध केस दर्जकर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
बेलभरिया गांव निवासी सूर्य कांत मौर्य (40) बृहस्पतिवार रात छुट्टा पशुओं से फसल की रखवाली के लिए खेत में गए थे। उसी दौरान गांव के ही कुछ लोग वहां पहुंचे और फरसे से उस पर हमला कर दिया। घटना की सूचना सूर्यकांत ने मोबाइल के माध्यम से अपने भाइयों को दी। मौके पर पहुंचे सूर्यकांत के भाई रमाकांत मौर्य (30), विजय कुमार (25) व प्रभाकांत (35) पर भी घात लगाकर बैठे हमलावरों ने प्रहार कर दिया। हमलावरों की संख्या अधिक देख सूर्यकांत अपने भाइयों के साथ जान बचा कर वहां से भागने लगा। हमलावरों ने दौड़ा कर सूर्यकांत के भाई प्रभाकांत पर हमला किया, जिससे प्रभाकांत का सिर फट गया और वह मौके पर गिर पड़ा। हमलावरों ने उसे उठाकर पास के नाले में फेंक दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग शोर मचाते हुए दौड़े। गांववालों को आता देख हमलावर भाग निकले। लोगों ने प्रभाकांत को नाले में अचेत पड़ा देखा तो सन्न रह गए। लोगों ने इसकी सूचना त्रिलोकपुर पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सीएचसी सिरसिया भेज दिया। त्रिलोकपुर एसओ राम कृपाल शुक्ला ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते यह घटना हुई है। तहरीर पर 10 लोगों के विरूद्ध बलवा, जानलेवा हमला आदि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना में शामिल लोगों के विरुद्घ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।