फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   four injured in road accident

ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलटी, चार गंभीर

Sun, 07 Aug 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
four injured in road accident
ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलटी, चार गंभीर
विज्ञापन

- मोहाना थाना क्षेत्र के ऊंजी गांव के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर-मोहाना मार्ग पर ऊंजी गांव के पास रविवार की सुबह ईंट लदी टैक्ट्रर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रैक्टर पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर बताई जा रही है।

बर्डपुर से मोहाना की तरफ जा रही ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली अभी ऊंजी गांव के पास पहुंची ही थी कि अचानक बेकाबू होकर पलट गई। इससे ट्रैक्टर पर सवार क्षेत्र के सूर्यकुड़िया गांव निवासी कुंवर चंद (22) पुत्र भागीरथी, शोएब (15) पुत्र बदरे आलम, सोहित (15) पुत्र कृपाल व मनोज कुमार (16) पुत्र संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी ने घटना की सूचना मोहाना पुलिस को दी। सूचना पाकर शुद्दोधन चौकी इंचार्ज संभाशंकर यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आसपास के लोगों के सहयोग से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed