{"_id":"6595b03808b1f673bd0ad2b7","slug":"four-companies-will-provide-employment-opportunities-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-10836-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रोजगार मेला आज, चार कंपनियां देंगी रोजगार का अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रोजगार मेला आज, चार कंपनियां देंगी रोजगार का अवसर
Thu, 04 Jan 2024 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 04 Jan 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बांसी क्षेत्र के डॉ. दशरथ चौधरी नेशनल पॉलिटेक्निक कॉलेज में युवाओं को रोजगार देने के लिए बृहस्पतिवार को मेले का आयोजन होगा। इसमें गुजरात व अन्य राज्यों से चार कंपनियां आएंगी। जो टेक्निकल, गार्ड, सिलाई, कढ़ाई व बुनाई के विभिन्न पदों के लिए चयनित करने के बाद युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगी।
सेवा योजन अधिकारी मिथलेश मिश्रा ने बताया कि यहां आयोजित हो रहे मेले से कॉलेज में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को नया अवसर मिलेगा। साथ ही यहां कौशल विकास से संचालित हो रहे सिलाई, कढ़ाई व बुनाई के लिए सीख रही बालिकाओं को रोजगार देने के लिए गुजरात की एक कंपनी आएगी। इसके अलावा टेक्निकल व अन्य 12 वी पास युवाओं के लिए भी तीन कंपनियों को बुलाया गया है। जिसमें जिले के युवा इंटरव्यू देकर रोजगार पा सकते है। कंपनियां मानदेय के साथ-साथ युवाओं को रहने के लिए भी आवास देंगी। साथ ही युवाओं का अन्य भत्ता भी देय होगा।