फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Four accused arrested for molesting and assaulting girls in marriage procession

Siddharthnagar News: बरात में युवतियों से छेड़खानी व मारपीट करने के चार आरोपी गिरफ्तार

Wed, 24 May 2023 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 24 May 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested for molesting and assaulting girls in marriage procession
पथरा पुलिस की गिरफ्त में बारात विदाई के समय छेड़छाड़ करने वाले आरोपी।
पथरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में बरात विदा करने गई युवतियों से छेड़खानी और घर में घुसकर मारपीट करने वाले दो नाबालिगों समेत चार आरोपितों को पुलिस ने मंगलवार को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से दो को जेल और नाबालिगों को बालसुधार गृह बस्ती भेज दिया गया।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव में रविवार को बरात की विदाई के समय बगल के गांव मनिकौरा तिवारी गांव के कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हुए कार्यक्रम में डांस कर रही लड़कियों से छेड़छाड़ की थी। परिजनों ने जब विरोध किया तो समूह बनाकर इन लोगों ने घर में घुसकर जमकर मारपीट भी की, जिसमें मां बेटे घायल हो गए थे। पीडि़त की तहरीर पर आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तार हुए आरोपितों में अफजल, कल्लू उर्फ असलम तथा नाबालिग शामिल हैं। जिन्हें पकड़ लिया गया। थानाध्यक्ष रामकुमार राजभर ने बताया कि शेष आरोपितों की भी तलाश जारी है, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed