फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Found the body of the old railway track

रेलवे ट्रैक पर वृद्ध की लाश मिली

Sat, 03 Dec 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 03 Dec 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
 Found the body of the old railway track
परसा के ग्राम बोहली में विलाप करते मृतक के घरवाले। - फोटो : अमर उजाला
परसा। परसा स्टेशन से पश्चिम सुरही नाले से सटे रेलवे लाइन पर एक अधेड़ की सिर कटी लाश मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। मौका-ए-वारदात की स्थिति देखने के बाद लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बोहली निवासी गया प्रसाद (60) की सिर कटी लाश शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे परसा रेलवे स्टेशन के सुराही पुल के पास मिली। इसकी सूचना रात्रि गश्त पर निकले ढेबरुआ थाने के पुलिस को मिली। पुलिस शनिवार की सुबह 10 बजे तक लाश को लावारिस मानकर पीएम की तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन

बाद में मौके पर पहुंचे लोगों ने शव की शिनाख्त की। लाश का सिर और धड़ एक-दूसरे से अलग था। लाश की स्थिति को देखकर लोग इसे हत्या मान रहे हैं। परसा स्टेशन के बुकिंग क्लर्क जितेंद्र प्रसाद ने बताया कि बादशाहनगर-गोरखपुर इंटरसिटी ट्रेन इस रूट से गुजरी थी। ड्राइवर ने ट्रेन आने के पहले ही रेलवे ट्रैक पर लाश होने की बात बताई है, जबकि साढ़े तीन बजे के बाद कोई भी ट्रेन इस ट्रैक पर नहीं गई है। पुलिस ने लाश का पंचनामा बनवाकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएचओ रवींद्र कुमार गौतम ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed