फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Found dead in a woman's sack in Kooda river

कूड़ा नदी में महिला की बोरे में लाश मिली

Thu, 23 Mar 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 23 Mar 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
Found dead in a woman's sack in Kooda river
भिवानी में संदूक में बंद मिला महिला का शव
बर्डपुर। मोहाना क्षेत्र के कोल्हुई रोड स्थित कूड़ा नदी में गुरुवार को महिला का बंद बोरे में शव मिला है। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। महिला के सिर के बाल गायब थे और हाथ घुटनों के साथ बंधे थे। आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद शव को बोरे में बंद कर नदी में फेंका गया है। काफी कोशिशों के बाद भी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

नेपाल से आने वाली कूड़ा नदी में कोल्हुई रोड पर सुबह करीब साढ़े 10 बजे ग्रामीणों ने बंद बोरे में शव उतराता देखा। शव का कुछ हिस्सा बोरे के बाहर निकल रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मोहाना पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। बोरा खोला गया तो अंदर महिला की विभत्स लाश थी। सिर के बाल पूरी तरह गायब थे, और घुटनों को मोड़कर हाथ के साथ बांधा गया था।
विज्ञापन

लाश के करीब 4-5 दिन पुरानी होने के चलते तेज दुर्गंध भी उठ रहा था। पुलिस ने आस-पास के लोगों के माध्यम से शव के शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सीओ सदर मो. अकमल खां ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की। आशंका जताई जा रही है कि 4-5 दिनों पहले हत्या के बाद शव को बोरे में बांध कर नदी में फेंक दिया गया होगा, जो पानी में फूलने के बाद ऊपर आ गई। शव की हालत देख कर मामले को झाड़-फूंक से जोड़ा जा रहा है। बहरहाल, पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ अनिल कुमार पांडेय के मुताबिक लाश सड़ी-गली हालत में थी। पहचान नहीं हो पाई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कुछ स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed