फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Former MLA Passed Away

पूर्व विधायक ईश्वर चंद्र का निधन, जनपदवासी हतप्रभ

Sun, 27 Sep 2020 07:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
Former MLA Passed Away
पूर्व विधायक ईश्वरचंद शुक्ल (फाइलफोटो) - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
पूर्व विधायक ईश्वर चंद्र का निधन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर मौत की खबर की पुष्टि करते रहे चहेते
सायं बांसी क्षेत्र से घर लौटे, बिस्तर पर लेटे तो फिर उठे नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके 72 वर्षीय ईश्वरचंद्र शुक्ल का शनिवार रात आकस्मिक निधन हो गया। उनकी मौत की खबर से जनपदवासियों में दुख व्याप्त है। शनिवार रात से ही उनके घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। रविवार को उनके पैतृक गांव करमा के नौखनिया स्थित घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
वर्ष 2007 में नौगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए ईश्वरचंद्र शुक्ल शहर के बुद्धनगर मुहल्ले में रह रहे थे। शनिवार को बांसी क्षेत्र से भ्रमण करने के बाद कमरे में आराम करने गए। नाती उन्हें रात के खाने के लिए बुलाने गया लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इस पर उसने परिवार वालों को जानकारी दी। बड़े बेटे प्रभात ने पिता की तबीयत ठीक नहीं होने पर निजी चिकित्सक को बुलाया तो डाक्टर ने जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। रास्ते में उनकी सांसें थम गईं।
विज्ञापन

दलगत राजनीति से परे थे ईश्वर चंद्र
राजनीतिक के धुरंधर पूर्व विधायक ईश्वरचंद्र शुक्ल का जन्म इसी विकास क्षेत्र के करमा गांव में तीन जनवरी 1948 को हुआ था। तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। भाई हरिश्चंद्र शुक्ल और कृष्णचंद्र शुक्ल सरकारी सेवा में थे। एमए, बीएडृ और एलएलबी की शिक्षा ग्रहण कर वकालत पेशे से जुड़े। राजनीति में रुचि होने के कारण वह तेतरी निवासी स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व विधायक मथुरा प्रसाद पांडेय के करीबी रहे। राजनीति का ककहरा मथुरा काका से सीखा। सबसे पहले वह इस क्षेत्र से बस्ती सहकारी बैंक के डायरेक्टर चुने गए। इसके बाद वह 1980 से 1990 तक एकीकृत उसका, लोटन भी सम्मिलित विकास क्षेत्र से दो बार ब्लॉक प्रमुख रहे। कई बार चुनाव लड़े, पर सफलता नहीं मिली। वर्ष 2007 में वह विधायक बने। इनके कार्यकाल में ही उसका बाजार को नगर पंचायत का दर्जा मिला। वर्ष 2012 में कपिलवस्तु विधानसभा सुरक्षित सीट होने के कारण इन्होंने अपना क्षेत्र बांसी विधानसभा को चुना, पर सफलता नहीं मिली। कांग्रेस पार्टी में राष्ट्रीय सदस्य और प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नम आंखों के बीच अंतिम संस्कार
करमा के निकट नौखनिया घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान ईश्वरचंद्र शुक्ला को श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व सांसद मोहम्मद मुकीम, निवर्तमान एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी, सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव, पूर्व विधायक विजय पासवान, पूर्व विधायक अनिल सिंह, ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी, किरन शुक्ला, रंजना मिश्रा, राधेरमण त्रिपाठी, मुरलीधर मिश्र, मुमताज अहमद, दयाराम लोधी, हरिशंकर सिंह, सरोज शुक्ला शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed