{"_id":"69d00c4ca238b1dea5090925","slug":"former-minister-welcomed-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-156007-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पूर्व मंत्री ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पूर्व मंत्री ने किया स्वागत
Sat, 04 Apr 2026 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
इटवा। भाजपा के जिला संगठन में कृष्णा मिश्र को जिला उपाध्यक्ष और आशीष त्रिपाठी को जिला सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किए जाने पर इटवा स्थित कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इन दोनों पदाधिकारियों को माल्यार्पण करके सम्मानित किया गया। पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने दोनों पदाधिकारियों को अंगवस्त्र और चित्र भेंट किए। दोनों पदाधिकारियों से कहा कि पार्टी ने जिन जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का अवसर दिया है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाना चाहिए। उन्होंने नव नियुक्त पदाधिकारियों के उज्ज्वल कार्यकाल की भी कामना की। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कसौधन, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीप नारायण त्रिपाठी, गुड्डू यादव, अमित दूबे, संतोष चौधरी और लवकुश शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन